By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हिमाचल दिवस 2026: राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे CM सुक्खू
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल दिवस 2026: राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे CM सुक्खू

lokmatujala
Last updated: April 8, 2026 2:17 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आगामी 15 अप्रैल को मनाए जाने वाले हिमाचल दिवस समारोह को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। अति आवश्यक श्रेणी में जारी इस अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रमों में कौन-कौन से वीआईपी और मंत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। अधिसूचना के अनुसार इस वर्ष राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह किन्नौर जिले के मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित मिनी स्टेडियम ग्राऊंड में आयोजित किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे, जबकि प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी उनके साथ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष हमीरपुर तो डिप्टी सीएम शिमला में करेंगे अध्यक्षता

जिला स्तरीय कार्यक्रमों के जारी रोस्टर के अनुसार, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया हमीरपुर जिले में आयोजित होने वाले हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री राजधानी शिमला में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे।

मंत्रियों को सौंपी गई इन जिलों की जिम्मेदारी

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल बिलासपुर जिले में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार कांगड़ा जिले के धर्मशाला में ध्वजारोहण करेंगे।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सिरमौर जिले के नाहन में आयोजित समारोह की कमान संभालेंगे।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को ऊना जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी जिले में समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
नगर एवं ग्राम योजना मंत्री राजेश धर्माणी चंबा जिले में मुख्यातिथि होंगे।
आयुष मंत्री यादविंदर गोमा जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष सोलन तो विधायक कुल्लू में होंगे मुख्यातिथि

कैबिनेट मंत्रियों के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली सोलन जिले में होने वाले समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, कुल्लू जिले में आयोजित होने वाले हिमाचल दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर करेंगे।

सभी डीसी-एसपी को निर्देश जारी

सामान्य प्रशासन विभाग  के उप सचिव (अनिल कुमार) के हस्ताक्षर से जारी ये आदेश हिमाचल प्रदेश के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को भेज दिए गए हैं। प्रशासन को आयोजन स्थलों पर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अधिसूचना 28 मार्च को जारी किए गए पिछले संदेश की निरंतरता में जारी की गई है। इस आदेश की प्रतिलिपि आवश्यक कार्रवाई और सूचनार्थ के लिए राज्यपाल के सचिव, डीजीपी, सीआईडी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, सभी मंडलायुक्तों, विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों, दूरदर्शन/आकाशवाणी और सभी प्रशासनिक सचिवों सहित कुल 21 संबंधित कार्यालयों को प्रेषित की गई है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

By lokmatujala
पंजाबराज्य

पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय: ‘हमारे राम’ नाटक राज्य में निशुल्क, 40 शो होंगे

By lokmatujala
उत्तराखंड

नदी-नालों के पास अनधिकृत निर्माण पर सख्त प्रतिबंध और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई।

By lokmatujala
उत्तराखंड

अटल भूजल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कमेटी गठित, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए निर्देश

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा सरकार ने 6 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों की तैनाती की, सहायक आयुक्त बनाए गए
April 8, 2026
हरियाणा मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज, पूर्व सीएम हुड्डा के पेनल रेंट माफ होने का प्रस्ताव शामिल
April 8, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?