By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » उपमुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य में क्षेत्रीय विकास के नए आयाम स्थापित किए
राज्यहिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य में क्षेत्रीय विकास के नए आयाम स्थापित किए

lokmatujala
Last updated: April 7, 2026 2:55 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

शिमला। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कोटखाई के देवरी खनेटी में 38.08 करोड़ रुपए से तैयार की गई पब्बर नदी से उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इस 17 किलोमीटर लंबी योजना से जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की लगभग 23 पंचायतें लाभान्वित होंगी। उन्होंने बताया कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 300 करोड़ रुपए की जल परियोजनायें चल रही हैं जिन्हें जल्दी पूरा किया जाएगा।

उन्होंने 1 करोड़ 82 लाख रुपए से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी खनेटी का भी शुभारंभ किया। इस केंद्र के बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की पानी, परिवहन व अन्य सम्बंधित विभागों से संबंधित सभी विकास की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार, आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह व जुब्बल-कोटखाई को विकास की दृष्टि से ऊंचाइयों पर ले जाने वाले रामलाल ठाकुर को याद करते हुए कहा कि इन सभी के अथक प्रयासों से आज हिमाचल विकास की दृष्टि से हर पहलु पर आगे है और निरंतरता के साथ नए आयाम स्थापित कर रहा है।

मुकेश अग्निहोत्री ने स्थानीय विधायक और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के उनके लोगों के प्रति समर्पण भाव और कार्यों को पूर्ण करने की कुशलता की सराहना करते हुए कहा कि लोगों के प्रति इनके दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वाहन करना ही इन्हें एक सशक्त व्यक्तित्व प्रदान करता है जो इन्हें अन्य से अलग बनाता है। उन्होंने कहा कि रोहित ठाकुर ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया है चाहे शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना हो, प्रदेश के सरकारी स्कूलों को सी.बी.एस.ई में परिवर्तित करना हो या विद्यालयों में आधुनिक शिक्षा व उपकरण उपलब्ध करवाना हो जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसके लिए जुब्बल-कोटखाई के लोग बधाई के पात्र हैं।

उपमुख्यमंत्री ने दी विस क्षेत्र की सबसे बड़ी पेयजल योजना की सौग़ात: शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आज विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा क्षेत्र को सबसे बड़ी उठाऊ पेयजल योजना की सौगात दी है। यह एनडीबी के तहत एकमात्र योजना थी जिसके तहत 63 गाँव के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि यहां पेयजल से संबंधित समस्या रहती थी जिसका आज निदान हुआ है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सबसे अधिक 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अतिरिक्त एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत हुआ। इसी कड़ी में देवरी खनेटी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आज जानता को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री के आशीर्वाद से ऐतिहासिक रिहाली मेला को जिला स्तरीय मेला का दर्जा दिया गया। विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन सालों में जल शक्ति विभाग की 300 करोड़ रुपए की योजनायें चली हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में मिला, सब-जज कोर्ट मिला, वेटरनरी अस्पताल, आदर्श स्वास्थ्य संस्थान और लगभग 172 सड़कें स्वीकृति हुई। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान शिक्षा विभाग को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए हैं जिसके तहत प्रदेश में 151 सी.बी.एस.ई स्कूल की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त, विभाग में युवाओं को पक्की नौकरियां दी जा रही हैं। एन.ए.एस की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश, शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान से तीसरे नंबर पर पहुँच गया है जोकि इस पहाड़ी प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर है जोकि पूरे देश में सर्वाधिक है। इस दौरान मोती लाल डेरटा, राणा साहब खनेटी ओमकार चंद, उपमंडल दंडाधिकारी कोटखाई अभिषेक भरवाल, डीएसपी, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

हरिद्वार में वैश्य समाज की महिला विंग ने कार्यक्रम का किया आयोजन

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भूमि खरीद संबंधी अनुमति का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

By lokmatujala
उत्तराखंड

पर्वतीय मार्गों पर बढ़ाएं सतर्कता: CM धामी की रुद्रप्रयाग हादसे के बाद अपील

By lokmatujala
उत्तराखंड

रुड़की के सालियर के पास कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: श्री नांदेड़ साहिब के लिए विशेष रेलगाड़ी रवाना
April 7, 2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को फिर धमकी, चंडीगढ़ के स्कूलों में अलर्ट
April 7, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?