आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मीरिया रेड़हा में दो बात का जिक्र करना नहीं भूले। पहले तो उन्होंने विकास की बात पर आजमगढ़ से पुराना नाता जोड़ा। दूसरा भारतीय जनता पार्टी का 46वीं स्थापना दिवस था। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में एक विधान, एक निशान कायम है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री नहीं था तो भी आजमगढ़ आता था। पुराना रिश्ता है। इसलिए जब मुख्यमंत्री बना तो डबल इंजन की सरकार में बिना किसी भेदभाव के यहां लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिन लोगों को यहां के लाेगों ने मुख्यमंत्री बनाया वे सwफई के अलावा यहां के लिए कुछ ही नहीं किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट की राजनीति करने वाले परिवार के बारे में ही सोचते हैं। उनके एजेंडे में विकास की बात है ही नहीं। उन्हाेंने आजमगढ़ के अलावा मऊ, गाजीपुर, बलिया और जाैनपुर के विकास के बारे में भी नहीं सोचा।
मुख्यमंत्री ने भाजपा के 46वीं वर्षगांठ पर कहा कि यह दुनिया की एक मात्र पार्टी है, जो पहले देश, फिर संगठन और व्यक्ति के बारे में सोचती है। भारत आतंकवाद से मुक्त होगा। आज प्रधानमंत्री जी का संकल्प पूरा होते हुए दिख रहा है। डबल इंजन की सरकार ने करोड़ों भारतीयों की आस्था का केंद्र राम जन्मभूमि मंदिर को बनाकर साकार किया है।
उन्होंने कहा कि हर गरीब को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आवास योजना, विद्युत कनेक्शन, फ्री राशन, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पांच लाख तक का मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने का कार्य डबल इंजन की सरकार कर रही है। हमारी सरकार ने नौ लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी है।
ओडीओपी के माध्यम से तीन करोड़ से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश के अंदर ही रोजगार मिला है। सुरक्षा का बेहतर वातावरण देने का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश के अंदर 65 लाख युवाओं को कंपनियों के माध्यम से काम मिला है, बड़े-बड़े निवेश उत्तर प्रदेश के अंदर हुए हैं।
