शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी शहरी निकाय चुनाव में तीन नगर निगमों ऊना, बद्दी और हमीरपुर सहित 18 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में इस बार चुनाव नहीं होंगे। इस संबंध में जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग 73 शहरी निकायों में चुनावी तैयारियां करवा रहा था। इन दिनों मतदाता सूचियों को तैयार करवाया जा रहा है। प्रदेश में 73 शहरी निकायों में से 54 शहरी निकायों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्ताें को जारी किए गए निर्देशों के तहत नए बनाए गए नगर निगमों, नए बनाए नर परिषदों और नगर पंचायतों में इस बार चुनाव नहीं होगा।
नए बने नगर निगमों, नगर परिषदों के अलावा नगर पंचायतों में लोग इंतजार कर रहे थे कि उन्हें भी चुनाव लड़ने और ताजपोशी का मौका मिलेगा। ऐसे में अब इन्हें करीब दो वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा। इस संबंध में राज्य सरकार ने प्रस्ताव पहले ही पास किया हुआ कि नए बने शहरी निकायों में दो वर्ष के अंदर चुनाव करवाए जाएंगे।
