By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ता देहरादून, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
उत्तराखंडराज्य

स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ता देहरादून, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

lokmatujala
Last updated: April 4, 2026 2:24 am
By lokmatujala
Share
6 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में 2 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनाल निर्माण तथा नगर निगम क्षेत्र के छह स्थानों पर पार्कों के विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि तेजी से हो रहे विकास के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और पहचान को संरक्षित रखना भी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देहरादून अपनी समृद्ध विरासत को संजोते हुए आधुनिकता की ओर आगे बढ़ रहा है और सरकार इसके संतुलित विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के शहरों को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से शहरों और कस्बों में स्वच्छता की नई संस्कृति विकसित हुई है। वहीं अमृत योजना के जरिए जल आपूर्ति, सीवरेज और हरित क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा मिला है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहरों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को अपने घर का सपना पूरा करने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी स्थापित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि देहरादून के विकास के लिए 1400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं पर काम चल रहा है। शहर में कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनाया गया है और कूड़ा वाहनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। हरित देहरादून के लक्ष्य के साथ शहर में 35 पार्क विकसित किए गए हैं, जबकि केदारपुरम में योगा थीम पर आधारित शहर का सबसे बड़ा पार्क बनाया गया है। वीर बलिदानियों की स्मृति में स्मृति पार्कों के माध्यम से 50 हजार वर्ग मीटर से अधिक हरित क्षेत्र विकसित किया गया है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शहर में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है और निजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 11 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जलभराव वाले स्थानों पर रिचार्ज पिट भी बनाए जा रहे हैं। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देहरादून ने देशभर में 19वां स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे, जिससे आवागमन और अधिक सुगम होगा। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शहर में पार्किंग, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए रिस्पना और बिंदाल नदियों के ऊपर एलिवेटेड रोड निर्माण की योजना भी तैयार की जा रही है।

उन्होंने नगर निगम देहरादून के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में निगम का राजस्व संग्रहण 52 करोड़ रुपये से बढ़कर 73 करोड़ रुपये हो गया है, जो लगभग 40 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में लगे वाहनों की संख्या भी 200 से बढ़कर लगभग 300 हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न होने देना सरकार का स्पष्ट संकल्प है और नगर निगम की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वह सरकारी और निगम की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त रखे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से इस दिशा में सक्रिय कार्रवाई करने की अपेक्षा की और जनता से देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राम सिंह कैड़ा, खजान दास, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, सहदेव सिंह पुंडीर, नगर आयुक्त नमामि बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

तीसरे दिन भी गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही ठप, बदरीनाथ, औली और चमोली-ऊखीमठ हाईवे भी बंद

By lokmatujala
पंजाबराज्य

पंजाब चुनाव से पहले PM मोदी का डेरा दौरा, दलित वोट बैंक पर नजर

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने जौलजीबी मेला-2024 का किया शुभारंभ, 64.47 करोड़ की 18 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ‘नववर्ष शुभकामनाएं’ कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष 2025 की दी शुभकामनाएं

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा के चार विश्वविद्यालयों में वीसी पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
April 4, 2026
अनिल विज की पहल: अस्पताल में 124 निशुल्क टेस्ट के साथ उन्नत जांच सुविधाएं अब और व्यापक
April 4, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?