शिमला। शिक्षा विभाग ने पदोन्नत हुए प्रधानाचार्यों को तीन महीने बाद नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग ने 30 दिसंबर को 267 स्कूल प्रवक्ताओं और 512 मुख्य अध्यापकों को पदोन्नत कर प्रधानाचार्य बनाया था।
दो प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हो गए हैं अन्य को विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद देर शाम नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बताया कि उन स्कूलों में तैनात प्रधानाचार्य जो सीबीएसई से संबद्ध हो चुके हैं या होने वाले हैं, को चयन प्रक्रिया से उम्मीदवारों के उपलब्ध होने पर किसी अन्य स्कूल में स्थानांतरित किया जा सकता है।
विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और उचित माध्यम से तुरंत इस विभाग को ज्वाइनिंग रिपोर्ट भेजें।
