By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हिमाचल ने 40,462 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित किया
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने 40,462 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित किया

lokmatujala
Last updated: March 20, 2026 2:57 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने वीरवार को वर्ष 2025-26 के लिए 40,461.95 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सदन में हिमाचल प्रदेश विनियोग विधेयक, 2026 प्रस्तुत किया, जिसे बिना किसी संशोधन के मंजूरी मिल गई। अनुपूरक बजट को पारित करते समय विपक्षी सदस्यों की ओर से कोई मत प्रकट नहीं किया गया। कुल मिलाकर अनुपूरक बजट राज्य में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सामाजिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को प्राथमिकता देने पर खर्च वाला रहा।

किस मद व योजना के लिए कितना बजट

इस अनुपूरक बजट में राज्य सरकार ने विकास कार्यों, कर्मचारियों के वेतन-भत्तों, सामाजिक योजनाओं और आपदा राहत पर विशेष फोकस रखा है। कुल बजट में से 36,374.61 करोड़ रुपये राज्य योजनाओं के लिए और 4,087.34 करोड़ रुपये केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।

वेतन पेंशन व ओवरड्राफ्ट के लिए कितना हिस्सा

राज्य योजनाओं के तहत सबसे बड़ा हिस्सा 26,194.95 करोड़ रुपये वेतन, पेंशन और ओवर ड्राफ्ट के लिए रखा गया है। इसके अतिरिक्त बिजली क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 4,150.14 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें बिजली बोर्ड के ऋण को इक्विटी में बदलना और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत शामिल है।

आपदा राहत व जलापूर्ति के लिए बजट

प्राकृतिक आपदा राहत के लिए 818.20 करोड़ रुपये, जबकि जलापूर्ति एवं मल निकासी योजनाओं के लिए 785.22 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र को 657 करोड़

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा निवेश करते हुए 657.22 करोड़ रुपये हिमकेयर, सहारा योजना, मेडिकल कालेजों में रोबोटिक सर्जरी और उन्नत जांच सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे।

इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 555 करोड़

इंफ्रास्ट्रक्चर को गति देने के लिए 555.89 करोड़ रुपये विशेष केंद्रीय सहायता के तहत विभिन्न परियोजनाओं जैसे शिमला सब्जी मंडी, हमीरपुर बस अड्डा, खलीनी फ्लाई ओवर और अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट पर खर्च होंगे।

पीडब्ल्यूडी और एचआरटीसी के लिए बजट

सड़कों और पुलों के रखरखाव व निर्माण के लिए 453.63 करोड़ रुपये तथा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को यात्रियों को दी जा रही रियायतों के बदले 443.33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

शिक्षा, खेल व ग्रामीण विकास के लिए 

ग्रामीण विकास, शिक्षा और खेल सुविधाओं पर भी ध्यान देते हुए स्कूल भवनों, तकनीकी संस्थानों और इंडोर स्टेडियमों के निर्माण के लिए 244.31 करोड़ रुपये रखे गए हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 221.53 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं में आपदा प्रबंधन के लिए एनडीआरएफ से प्राप्त 2,453.97 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए 688.40 करोड़ रुपये और रेणुकाजी बांध विस्थापितों के मुआवजे के लिए 352.18 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा और कृषि सिंचाई योजना के तहत भी राशि निर्धारित की गई है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

नदी-नालों के किनारे अवैध निर्माण पर रोक, सीएम ने दिए सख्त आदेश

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

हरियाणा में घर खरीदारों को झटका, 46 शहरों में EDC 10% बढ़ी

By lokmatujala
उत्तराखंड

बेख़ौफ़ वन तस्करों ने झोंका फायर, एक वन कर्मी घायल, प्रदेश के जंगल नही है सुरक्षित

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

जेएस विश्वविद्यालय का परिसमापन, आईआईएमटी विश्वविद्यालय के ग्रेटर नोएडा ऑफ-कैंपस को मंजूरी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए
March 20, 2026
हरियाणा सरकार ने बिना लाइसेंस वाली मांस दुकानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
March 20, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?