By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2026-27 के बजट की तैयारियों के लिए की समीक्षा बैठक
राज्यहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2026-27 के बजट की तैयारियों के लिए की समीक्षा बैठक

lokmatujala
Last updated: March 17, 2026 3:35 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 21 मार्च को विधानसभा में पेश होने वाले वर्ष 2026-27 के बजट की तैयारियों में जुटे हैं। सोमवार को उन्होंने सचिवालय में वित्त और योजना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें बजट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने बजट के प्रारूप पर मीडिया से अधिक जानकारी साझा करने से परहेज किया, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनका चौथा बजट हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और प्रभावी कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि बजट तैयार करते समय समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है।

गौरतलब है कि विधानसभा का बजट सत्र 18 मार्च से फिर शुरू हो रहा है, जिसके दौरान हंगामेदार स्थिति बनने की संभावना है। विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर रहा है, जबकि सरकार भी सदन में तथ्यों के साथ जवाब देने की रणनीति बना रही है।

सत्र से पहले मीडिया से बातचीत करेंगे अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सत्र से एक दिन पहले मीडिया से मिलकर विधानसभा सचिवालय की तैयारियों की जानकारी देंगे। वे सदन में पूछे जाने वाले तारांकित और अतारांकित प्रश्नों के साथ-साथ विभिन्न नियमों के तहत होने वाली चर्चाओं के विषयों पर भी जानकारी साझा करेंगे।

राज्यपाल अभिभाषण पर होगी सबसे पहले चर्चा

बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत 18 मार्च से होगी। सबसे पहले राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी, जो 20 मार्च तक चलेगी। इसके बाद, मुख्यमंत्री 21 मार्च को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे। बजट पर सामान्य चर्चा 23 से 25 मार्च तक होगी। इसके बाद कटौती प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा और 30 मार्च को बजट पारित किया जाएगा। बजट पारित होने के बाद 31 मार्च को गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस रखा गया है, जबकि दो अप्रैल को बजट सत्र का समापन होगा।

बजट सत्र के लिए भाजपा आज बनाएगी रणनीति

बजट सत्र के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार शाम सात बजे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। बैठक में बजट सत्र के दौरान आरडीजी कटौती सहित कई मसलों पर प्रदेश सरकार केंद्र सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सदन के भीतर किस तरह से इसका जवाब दिया जाना है, इसकी पूरी रणनीति भाजपा बैठक में तैयार करेगी।

बैठक में राज्य की वर्तमान आर्थिक स्थिति को देखते हुए बजट का आकार छोटा हो सकता है। इसलिए इस पर कैसे सरकार को घेरना है, इसके लिए अलग से रणनीति बनाई जानी है। पिछली कई माह से राज्य में विधायकों को मिलने वाली निधि बंद है। इससे विधायक आम लोगों से किए वादों व घोषणाओं को भी पूरा नहीं कर सके हैं।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

  जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, जल्द होगी घोषणा

By lokmatujala
हरियाणा

अनिल विज का पाकिस्तान पर तंज – Parvat Sankalp News

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

वाराणसी में आधी रात तड़तड़ाईं गोलियां, STF से एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बनारसी यादव ढेर

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया अजमेर, राजस्थान में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला – तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के घर पर भीषण ब्लास्ट, दूर तक फैला कांच और क्षतिग्रस्त हुआ मकान, 5 घायल
March 18, 2026
‘क्या आप तय समय में पंचायत चुनाव करा पाएंगे?’, इलाहाबाद HC ने चुनाव आयोग और यूपी सरकार से पूछा सख्त सवाल
March 18, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?