By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा: शताब्दी वर्ष में 10 करोड़ घरों और 3.90 लाख गांवों से संपर्क
राज्यहरियाणा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा: शताब्दी वर्ष में 10 करोड़ घरों और 3.90 लाख गांवों से संपर्क

lokmatujala
Last updated: March 14, 2026 3:52 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

समालखा (पानीपत)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाहक सीआर मुकुंद ने कहा कि शताब्दी वर्ष में अब तक 46 में से 37 प्रांतों में हुए गृह संपर्क अभियान में 10 करोड़ घरों और 3.90 लाख गांवों में संवाद किया गया है।

देशभर में 36 हजार से अधिक स्थानों पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन हो चुका है। शताब्दी वर्ष में दो प्रकार के कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। इनमें एक संगठन विस्तार और दूसरा समाज की सज्जन शक्ति को सदभाव, समरसता के लिए संगठित करना है। वह शुक्रवार को माधव सृष्टि में पत्रकारों को प्रतिनिधि सभा के विभिन्न विषयों एवं गतिविधियों की जानकारी दे रहे थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुक्रवार को माधव सृष्टि में प्रारंभ हो गई। सुबह नौ बजे संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत एवं सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। इसमें देशभर के 1487 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसमें शताब्दी वर्ष में अब तक के आयोजनों की समीक्षा के साथ-साथ इस वर्ष होने वाले कार्यक्रमों पर मंथन किया गया।

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा संघ की सर्वोच्च निर्णायक इकाई है। पहले दिन मंच पर सरसंघचालक मोहनराव भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ही बैठे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पहली पंक्ति में जगह मिली। सह सरकार्यवाह सीआर मुकुंद ने बताया कि पिछले वर्ष 51,740 स्थानों पर 83,129 शाखाएं संचालित थी, जो अब बढ़कर 55,683 स्थानों पर 88,949 शाखाओं का आंकड़ा हो गया है। इस प्रकार एक वर्ष में 3943 नए स्थान जुड़े हैं और शाखाओं की संख्या 5820 की वृद्धि हुई है।

अब तक देश के कुछ प्रांतों में ही 10 करोड़ घरों और 3.90 लाख गांवों तक संपर्क किया जा चुका है। अकेले केरल में ही 55 हजार से ज्यादा मुस्लिम घरों और 54 हजार से ज्यादा ईसाई परिवारों से सम्पर्क किया गया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर एवं प्रदीप जोशी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण चेतना, स्व एवं स्वदेशी के लिए गर्व, परिवार व्यवस्था के संरक्षण और नागरिकों को कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना हैं। सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत भी इन विषयों पर समाज के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए चारों महानगरों सहित राज्यों की राजधानियों में कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं।

भागवत ने केवल चार महानगरों में आयोजित कार्यक्रमों में नागरिकों के साथ संवाद करते हुए एक हजार से अधिक प्रश्नों के उत्तर दिए। इस प्रश्नोत्तर में 20 घंटे से अधिक का समय लगा।

बांग्लादेश में हिन्दुओं की स्थिति सुधारे सरकार

सीआर मुकुंद ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति चिंताजनक है। वहां की सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आशा जताई कि वहां हिंदू समाज के साथ परिस्थितियां बेहतर होंगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी संघ ने स्वागत किया है। मणिपुर में भी शांति और स्थायित्व की स्थिति बहाल होना संतोषजनक है और इसमें संघ के स्वयंसेवकों की भी भूमिका उल्लेखनीय है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संघ चाहता है कि शांति बनी रहे। यह सरकार का काम है और सरकार प्रयास कर रही है।

हिंदू सम्मेलनों से पंच परिवर्तन का आह्वान

देश में अब तक 37,048 हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है। इनमें लगभग साढ़े तीन करोड़ लोगों नें सहभागित की। यह सम्मेलन शहरी, ग्रामीण, जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में भी हुए हैं। इनमें समाज में सामाजिक समरसता, पर्यावरण चेतना, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का बोध तथा नागरिक कर्तव्यों की पालना के लिए पंच परिवर्तन के लिए आह्वान किया गया।

दिवंगतों को श्रद्धांजलि

बैठक की शुरुआत में दिवंगत हुए विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इनमें प्रमुख रूप से शिवकथाकार सतगुरुदास महाराज, पर्यावरणविद डॉ. माधव गाडगिल, पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल, पर्यावरण के लिए समर्पित सालुमरदा थिमक्का, पुरातत्वविद केएन दीक्षित, महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, अभिनेता धर्मेंद्र देओल, तमिल फिल्म निर्माता एवीएम सरवनन, मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल, शिक्षाविद विनय हेगड़े, कम्युनिस्ट नेता आर नल्लकणु, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक प्रफुल्ल गोविंद बरुआ के नाम सम्मिलित हैं।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

दीपावली पर पशुओं को आतिशबाजी से हुआ नुकसान तो पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित: आयुक्त विनय शंकर पांडे

By lokmatujala
उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड की झांकी को मिला तीसरा स्थान, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” थीम पर तैयार की गई थी झांकी

By lokmatujala
उत्तराखंड

तुंगनाथ से दिल्ली हरेला मैराथन दौड़, लोकपर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने के लिए जुटे लोग

By lokmatujala
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला शिफ्टिंग पर रोक: हाईकोर्ट ने रेरा कर्मचारियों की परेशानी को माना, याचिका पर सुनाया फैसला

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा: शताब्दी वर्ष में 10 करोड़ घरों और 3.90 लाख गांवों से संपर्क
March 14, 2026
हरियाणा में कल्याणकारी लाभ सीधे बैंक खाते में, हर महीने 10 तारीख को DBT से भुगतान
March 14, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?