By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » महिला आयोग की सख्ती: शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंडराज्य

महिला आयोग की सख्ती: शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

lokmatujala
Last updated: March 12, 2026 2:23 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

हरिद्वार। राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान ‘महिला आयोग आपके द्वार’ के तीसरे दिन जनपद हरिद्वार के जिलाधिकारी सभागार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में विशाल जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोग की सदस्य विमला नैथानी और कमला जोशी भी उपस्थित रहीं।

जनसुनवाई में कुल 18 फरियादियों ने अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि चार गंभीर प्रकरणों को आगामी कार्यवाही के लिए आयोग मुख्यालय, देहरादून भेजा गया।

निजी अस्पताल (मेट्रो हॉस्पिटल) हरिद्वार में कार्यरत दो महिला चिकित्सकों ने बताया कि पिछले 1 वर्ष 9 महीनों से उनका वेतन रोका गया है। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि वे 16 मार्च को आयोग में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों और एक सप्ताह के भीतर बकाया वेतन चेक के माध्यम से भुगतान करें।

जनसुनवाई में एक महिला ने अपने पति के अतिरिक्त संबंधों और दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। अध्यक्ष ने तत्काल जांच का आदेश दिया और दोनों पक्षों को आयोग में तलब किया। वहीं, एक अनपढ़ विधवा महिला ने जेठ पर संपत्ति हड़पने के आरोप लगाए। अध्यक्ष ने जिलाधिकारी हरिद्वार को निर्देशित किया कि पीड़िता को उसके हिस्से का कब्जा दिलाने हेतु उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मनसा देवी मंदिर मार्ग पर दुकान हटाए जाने से प्रभावित महिलाओं के जीवन निर्वाह के प्रश्न पर अध्यक्ष ने नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार को निर्देश दिया कि उन्हें उचित स्थान पर दुकान उपलब्ध कराई जाए। इसके अतिरिक्त आयोग ने एक पीड़िता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध कराया।

अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला आयोग के आदेशों को हल्के में न लिया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को समयबद्ध जांच रिपोर्ट भेजने और आईसीसी (ICC) कमेटी की जांच से संतुष्ट न होने पर पुनः निष्पक्ष जांच कराए जाने के लिए कहा। सभी विभागों को POSH संबंधित कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्देश भी दिया गया।

वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा में प्रशासिका ने बताया कि इस वर्ष 490 पंजीकृत मामलों में से 488 का सफल निस्तारण किया जा चुका है।

जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी एल.एन. मिश्रा, एसपी क्राइम निशा यादव, सदस्य सचिव महिला आयोग उर्वशी चौहान, परियोजना निदेशक नलनीत घिल्डियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी एन.के. हल्दियानी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.पी. बलूनी, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर सिंह, विधि अधिकारी दयाराम सिंह, लेबर इंस्पेक्टर, महिला आयोग की निजी सचिव आधार वर्मा, एवं वन, पर्यटन, विद्युत सहित अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं पर समीक्षा बैठक

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

डम्पर की टक्कर से बाइक सवार आईटीबीपी जवान की मौत, डम्पर चालके खिलाफ मुकदमा दर्ज

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में ED का छापा, भू-माफिया समेत कई ठिकानों पर पहुंची टीम

By lokmatujala
उत्तराखंड

विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में रबी-2026 के लिए गेहूं का MSP बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल किया गया
March 12, 2026
हरियाणा में LPG, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, कामर्शियल सिलेंडरों में अस्थाई रुकावट
March 12, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?