By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में पांच अहम प्रस्तावों को हरी झंडी
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में पांच अहम प्रस्तावों को हरी झंडी

lokmatujala
Last updated: March 7, 2026 2:28 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की अहम बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी।

कैबिनेट ने कुल पांच प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनमें अल्पसंख्यक आयोग संशोधन, पूर्व सैनिकों को आरक्षण का लाभ, भाषा संस्थान में संशोधन, तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और सार्वजनिक जुआ-सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए नया कानून शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक आगामी विधानसभा बजट सत्र से पहले कैबिनेट की एक और बैठक होने की संभावना है, जिसमें कई अन्य महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए जा सकते हैं।

कैबिनेट ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक-2026 को मंजूरी दे दी है। संविधान के अनुच्छेद-29 के तहत अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए यह संशोधन किया गया है।

राज्य में मुस्लिम, जैन, ईसाई, बौद्ध, पारसी और सिख समुदाय के हितों की रक्षा के लिए वर्ष 2002 में गठित आयोग के कार्यक्षेत्र को और प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही आयोग को बेहतर प्रतिनिधित्व और कार्यप्रणाली देने पर भी जोर रहेगा।

कैबिनेट ने उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आरक्षण) अधिनियम, 1993 (संशोधन) विधेयक-2026 को भी स्वीकृति दी है। इसके तहत राज्य सेवाओं में पूर्व सैनिकों को आरक्षण देने से जुड़े 22 मई 2020 के शासनादेश को अब विधिक रूप दिया जाएगा।।इस फैसले से राज्य के हजारों पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के अवसरों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

राज्य की समृद्ध भाषाई विरासत को सहेजने के उद्देश्य से कैबिनेट ने उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक-2026 को भी मंजूरी दी है। इस संशोधन के जरिए गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी समेत स्थानीय भाषाओं और संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रसार को और प्रोत्साहन मिलेगा।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार के लिए कैबिनेट ने उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2026 को भी स्वीकृति दी है। इसके तहत राज्य में तीन नए निजी विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे:
माउंट वैली विश्वविद्यालय – नैनीताल जिला
तुलाज विश्वविद्यालय – देहरादून जिला
शिवालिक विश्वविद्यालय – देहरादून जिला

सरकार का मानना है कि इससे राज्य में उच्च शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे और युवाओं को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।

कैबिनेट ने उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक-2026 को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत ब्रिटिश कालीन सार्वजनिक द्यूत अधिनियम, 1867 को निरस्त कर राज्य में नया और सख्त कानून लागू किया जाएगा।

इस कानून के तहत सार्वजनिक जुआ, जुआघर संचालन और खेलों में सट्टेबाजी पर रोक लगाने के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और दंड का प्रावधान किया जाएगा।

धामी सरकार के इन फैसलों को सामाजिक न्याय, शिक्षा विस्तार और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सरकार का कहना है कि इन निर्णयों से जहां अल्पसंख्यक समुदाय और पूर्व सैनिकों को लाभ मिलेगा, वहीं शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य में विभिन्न विकास कार्य हो रहे- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने अमरहुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द महाराज के 99वें बलिदान दिवस पर आयोजित राष्ट्रभक्त महायज्ञ में किया प्रतिभाग

By lokmatujala
उत्तराखंड

देहरादून, चमोली, टिहरी समेत कई जिलों में भारी बारिश, सावधानी बरतें

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

हरियाणा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नए अवसर: मुख्यमंत्री सैनी का 61वें स्थापना दिवस समारोह में संदेश

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
कांग्रेस के विधायक बिकने के लिए तैयार बैठे हैं, राज्यसभा चुनाव में सौदेबाजी हो सकती है : अभय चौटाला
March 7, 2026
टटिहरी गाना विवाद: रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, पंचकूला में FIR, महिला आयोग का नोटिस, शिक्षा मंत्री बोले- ‘कड़ी कार्रवाई होगी’
March 7, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?