शिमला। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल और उपराज्यपालों का ट्रांसफर किया है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का गवर्नर बनाया गया है।
वहीं, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के एलजी को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है। लद्दाख के एलजी कवींद्र गुप्ता और शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
