By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » देहरादून में एमडीडीए का अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा अभियान
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में एमडीडीए का अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा अभियान

lokmatujala
Last updated: March 6, 2026 3:29 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। Mussoorie Dehradun Development Authority (एमडीडीए) ने अपने अधिकार क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने स्वीकृत मानचित्र और निर्धारित मानकों के उल्लंघन में बनाए जा रहे व्यावसायिक निर्माणों को चिन्हित कर उन्हें सील कर दिया।

प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार मैसर्स के.एस. फर्नीचर हाउस द्वारा श्रीराम टावर्स, बंजारावाला रोड, वृंदा गार्डन के पास, Dehradun में बिना अनुमति के व्यवसायिक निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जांच के दौरान निर्माण प्राधिकरण के नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके बाद एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिसर को सील कर दिया।

इसी तरह एक अन्य मामले में गिरीश चंद चौधरी द्वारा बैंक कॉलोनी, मोथरोवाला रोड, देहरादून में बिना स्वीकृत नक्शे के व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान अनियमितता सामने आने पर प्राधिकरण ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माण स्थल को सील कर कार्य रुकवा दिया।

एमडीडीए की ओर से बताया गया कि प्राधिकरण क्षेत्र में ऐसे निर्माण कार्यों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जो निर्धारित नियमों के अनुसार स्वीकृत नहीं हैं। शहर के सुव्यवस्थित विकास को ध्यान में रखते हुए टीम नियमित रूप से निरीक्षण कर रही है ताकि समय रहते अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा सके।

यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव बटवाल के निर्देशों के क्रम में की गई। मौके पर प्रवर्तन टीम के साथ सहायक अभियंता निशांत कुकरेती, अवर अभियंता नेहा बर्थवाल,और जयदीप राणा, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार संपन्न कराया गया।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि उसके अधिकार क्षेत्र में बिना स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण या भूमि उपयोग में बदलाव नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र अनिवार्य रूप से प्राप्त करें।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून और आसपास के इलाकों का नियोजित विकास सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है और जहां भी नियमों के उल्लंघन की जानकारी मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

वहीं एमडीडीए के सचिव Mohan Singh Barnia ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से भवन निर्माण के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश

कानून व्यवस्था बनाए रखें कांवड़िए: सीएम योगी की अपील, उपद्रव करने वालों पर कसेगी नकेल, लगेंगे पोस्टर

By lokmatujala
उत्तराखंड

सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद: केदारनाथ यात्रा में बाधा, प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की

By lokmatujala
उत्तराखंड

पवनदीप राजन के हाथ-पैरों पर आए काफी फ्रैक्चर, जानिए भयानक एक्सीडेंट के बाद अब कैसी है तबीयत

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला,फिलहाल नहीं खुलेंगी नई मदिरा दुकानें

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा सरकार की नई योजना: निर्माण श्रमिकों को हर महीने ₹1000 पेंशन
March 6, 2026
पंजाब में मुफ्त बिजली, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं का जोर: CM मान का बजट संकेत
March 6, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?