By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए सूचना तंत्र मजबूत करने और समन्वय बेहतर करने के लिए
राज्यहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए सूचना तंत्र मजबूत करने और समन्वय बेहतर करने के लिए

lokmatujala
Last updated: February 27, 2026 3:37 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

शिमला। खुफिया एजेंसी की बड़ी चूक के कारण एआई समिट प्रदर्शन में शामिल तीन प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का मामला हिमाचल में प्रशासनिक विवाद का कारण बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरवार को मुख्यमंत्री ने सचिवालय में डीजीपी से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। सरकार ने इस बात पर चिंता जताई कि बाहरी राज्य की पुलिस टीम प्रदेश के कई हिस्सों से गुजरती हुई रोहड़ू तक पहुंच गई, लेकिन खुफिया स्तर पर पूर्व इनपुट उपलब्ध नहीं था।

सरकार ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने और बेहतर समन्वय के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली पुलिस की 13 सदस्यीय टीम आईपीएस अफसर राहुल विक्रम की अगुवाई में परवाणु से दाखिल होते हुए तड़के रोहड़ू स्थित एक रिजोर्ट तक पहुंच गई, लेकिन प्रदेश की खुफिया इकाई को इसकी समय रहते कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

यही सबसे बड़ा सवाल बनकर उभरा है कि बाहरी राज्य की पुलिस टीम की आवाजाही का इनपुट आखिर क्यों नहीं जुटाया जा सका और निगरानी तंत्र कहां कमजोर पड़ा।

मुख्य सचिव से डीजीपी की बैठक

हिमाचल व दिल्ली पुलिस के बीच हुए घटनाक्रम मामले पर वीरवार को राज्य सचिवालय में बैठक हुई। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने डीजीपी को सचिवालय बुलाया। डीजीपी अशोक तिवारी सुबह 10:30 राज्य सचिवालय पहुंचे। करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच बैठक हुई। डीजीपी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई।

सीआईडी में फेरबदल से कमजोर हुआ नेटवर्क

सूत्रों के अनुसार हाल के महीनों में सीआईडी में बड़े स्तर पर फेरबदल किए गए हैं। करीब सौ से अधिक कर्मचारियों को हटाकर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया गया, जबकि उनकी जगह नया स्टाफ तैनात किया गया है, जो थानों और चौकियों से लिया गया है। अनुभवी कर्मियों की कमी और कमजोर जमीनी नेटवर्क को इस चूक का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

अधिकारियों का मानना है कि सूचना संकलन और अंतरराज्यीय समन्वय में ढील के कारण समय रहते अलर्ट जारी नहीं हो सका, जिसकी जिम्मेदारी खुफिया तंत्र की आंतरिक निगरानी प्रणाली पर भी आ रही है।

बिना सूचना हिरासत से बढ़ा अधिकार क्षेत्र विवाद

दिल्ली पुलिस की टीम एसीपी राहुल विक्रम के नेतृत्व में तीन गाड़ियों में तड़के रोहड़ू पहुंची और बिना स्थानीय पुलिस को औपचारिक सूचना दिए तीन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। जब इस कार्रवाई की जानकारी शिमला पुलिस को मिली, तो तुरंत शहर और आसपास के क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई। आईएसबीटी शिमला, शोघी और धर्मपुर में नाकाबंदी कर विशेष जांच अभियान चलाया गया और संबंधित गाड़ियों को रोककर शिमला लाया गया। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस के बीच अधिकार क्षेत्र और कार्रवाई की प्रक्रिया को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई।

शिमला पुलिस की सतर्कता से संभली स्थिति

जैसे ही गिरफ्तारी की सूचना मिली, शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाके लगा दिए और गाड़ियों की जांच शुरू की। पुलिस की सतर्कता के कारण टीम की मूवमेंट ट्रेस हो सकी और स्थिति नियंत्रण में रही। बताया जा रहा है कि यदि टीम त्यूणी मार्ग से उत्तराखंड सीमा की ओर निकल जाती, तो प्रदेश पुलिस के लिए कार्रवाई करना कठिन हो सकता था। ऐसे में समय पर की गई चौकसी से प्रशासन की संभावित किरकिरी टल गई।

राज्यसभा चुनाव में भी उठा था सवाल

राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की घटना में भी समय रहते सटीक राजनीतिक इनपुट सामने नहीं आ पाए थे, जिससे खुफिया व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए थे। विधायकों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद कांग्रेस चुनाव हार गई व बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष महाजन जीत गए।

रोहड़ू गिरफ्तारी मामला

दिल्ली पुलिस की टीम का प्रदेश में प्रवेश, कई जिलों से गुजरना और सीधे रोहड़ू पहुंचकर कार्रवाई करना, जबकि खुफिया इकाई को पूर्व सूचना न होना, सूचना नेटवर्क में समन्वय की कमी का ताजा उदाहरण माना जा रहा है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
पंथक सियासत में हड़कंप: श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह जबरन रिटायर।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने गुरुवार को एक कड़ा और विवादास्पद…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

खटीमा में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर: 1583 लोगों को लाभ, 58 शिकायतें पंजीकृत

By lokmatujala
उत्तराखंड

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन

By lokmatujala
उत्तराखंड

लोक निर्माण विभाग ने तेज़ की रफ्तार: आपदा प्रभावित मार्ग पर नया पुल आकार ले रहा

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

उत्तराखंड में योगी आदित्यनाथ का आगमन, जानिए उनके प्रस्तावित कार्यक्रम की पूरी जानकारी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंथक सियासत में हड़कंप: श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह जबरन रिटायर।
February 27, 2026
सैनी ने सदन में सभी दलों से अपील की, प्लास्टिक उपयोग रोकने में नागरिकों को जागरूक करें
February 27, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?