By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हरियाणा विधानसभा में रोजगार विवाद: CM नायब सैनी और कांग्रेस विधायकों के बीच हंगामा
राज्यहरियाणा

हरियाणा विधानसभा में रोजगार विवाद: CM नायब सैनी और कांग्रेस विधायकों के बीच हंगामा

lokmatujala
Last updated: February 26, 2026 4:03 am
By lokmatujala
Share
7 Min Read
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में नौकरियों को लेकर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के 28 विधायकों द्वारा लाए गए कार्य स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में खूब-आरोप प्रत्यारोप चले।

कभी शायराना अंदाज तो कभी आंकड़ों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दो घंटे नान स्टाप बोले, जिसके बाद बैकफुट पर आए विपक्षी विधायक सदन छोड़कर जाने लगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें हाथ जोड़कर रोका। नायब सैनी ने कहा कि कम से कम हमारी बात तो सुनकर जाओ। आपने अपनी बात कह ली है।

हुड्डा द्वारा सदन में रखे गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करते हुए कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि हमारे यहां पर्ची-खर्ची चलती थी, लेकिन इनके यहां तो हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के कार्यालय में अटैची मिल रही हैं। इस पर पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आपके समय में नौकरियां रोहतक से बांटी जाती थीं।

मूलचंद ने आरोप लगाया कि गायत्री हुड्डा राजेंद्र सिंह हुड्डा की बेटी है, जो पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के भतीजे हैं। इस पर बीच में कूदे हुड्डा ने कहा कि हम पांच भाई हैं, लेकिन किसी के भी बेटे का नाम राजेंद्र नहीं, पूर्व मंत्री अपनी बात साबित करें।

विधायक बीबी बत्रा ने स्वतंत्र जांच एजेंसी से एचपीएससी की वर्किंग की जांच कराने की मांग रखी। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मोर्चा संभालते हुए शायराना अंदाज में कहा कि सच की धूप में चेहरों का रंग बदल जाता है, इसलिए कुछ लोग उजाले से डरते रहते हैं।

एक वीडियो का जिक्र करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि इनके ही एक पदाधिकारी ने आरोप लगाए हैं कि इनके यहां एक जिले में 50 प्रतिशत नौकरियां मिलती थीं, सुरजेवाला को 30 प्रतिशत और पूरे हरियाणा के हिस्से में 20 प्रतिशत आती थीं। इनके समय में भाई भतीजावाद और क्षेत्रवाद था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हीं के इर्द-गिर्द नौकरियां घूमती थीं। इनके समय में जो गिरोह काम कर रहे थे, उन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त था। अब तक उनके खिलाफ हमारी सरकार ने 26 एफआईआर दर्ज की हैं। सीएम ने शायराना अंदाज में कहा कि रोजगार की धूप निकली है मेहनत के आसमान में, पर जिन्हें अंधेरा पसंद हो वह उजाला कहां पाते हैं। इन्हें उजाला पसंद नहीं है।

मुख्यमंत्री के इस बयान पर विपक्षी विधायक भड़क गए तो विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि वह गलत क्या कह रहे हैं। शेरो शायरी ही तो सुना रहे हैं। फिर अपनी बात बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कल तक फाइलों में सपने सजाते थे, वह आज रोजगार का मातम मनाते हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां तक कहा कि कांग्रेस ने भर्ती रोको गैंग खड़ा कर दिया है, जिससे अधिकतर भर्तियां कोर्ट में चली गईं। लेकिन कोर्ट ने सभी भर्तियों पर ऐसी मुहर लगाई है कि वह फिर से सही हो गईं। इससे पहले कांग्रेस विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुबीर कादियान ने कहा कि सदन अपनी शक्तियों का प्रयोग कर एचपीएससी के चेयरमैन को तलब करें और उनका वर्जन जानें।

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पहले की सरकारों में जो नाम हम मुख्यमंत्री को दे देते थे, वह युवा नौकरी पा जाते थे। पहले दो-तीन दिन पहले ही लिस्टें आउट हो जाती थीं। चौटाला राज में अभय सिंह चौटाला का नाम आता था। कांग्रेस में करण दलाल के नाम की लिस्ट आती थीं। यही बात इनको लेकर डूब गई। इन्होंने चुनाव में कहा कि 50 वोटों पर एक नौकरी देंगे।

इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में एक नेता के हल्के में ही 80 प्रतिशत नौकरी दे दी जाती थीं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि 2013 में एचसीएस की पोस्ट के लिए 30 उम्मीदवारों में दो तिहाई उम्मीदवार बड़े ब्यूरोक्रेट्स, नेता और मंत्रियों के लिए लगाए गए थे। इनके कार्यकाल के दौरान एक एचपीएससी भर्ती के लिए 28-28 लोग राइटर मांगते थे। कट ऑफ लिस्ट ये तय करते थे। इस पर विपक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मंत्री को जितना बोलना है, वह आज बोल लें। नहीं तो तुम तो मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दोगे। इस पर बेदी ने कहा कि आपके कार्यकाल में 11 भर्तियां रद हुईं हैं, जिससे 60 हजार युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ था। इस दौरान दोनों में खूब आरोप-प्रत्यारोप चले।

कांग्रेस विधायकों ने CM नायब का रखा मान

काम रोको प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जब आंकड़ों के साथ जवाब देना शुरू किया तो लगातार सदन का समय बढ़ते देख कांग्रेस विधायक बाहर जाने लगे। इस पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायकों को हाथ जोड़कर सदन में रूकने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री का मान रखते हुए कुछ कांग्रेस विधायक वापस सीट पर लौट आए।

सीएम से बोले राव नरबीर, डबल सेंचुरी हो गई, अब रहने दो जी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार दो घंटे तक सदन में जवाब देते रहे, जिसके बाद कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह उनकी सीट पर पहुंच गए। सीएम से आगे जवाब न रखने का आग्रह करते हुए कहा कि आज तो डबल सेंचुरी हो गई।उन्होंने लिखित पेज को ढकते हुए कहा कि अब रहने दो जी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन खत्म कर दिया और विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सदन की कार्यवाही बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

पंजाबराज्य

मिशन प्रगति: मुख्यमंत्री मान ने बठिंडा में ग्रामीण और मेधावी छात्रों के लिए कोचिंग शुरू की

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

सरस आजीविका मेला-2026 में भव्य सांस्कृतिक संध्या, दिल्ली के कलाकारों ने प्रस्तुत की रामायण नृत्य-नाटिका

By lokmatujala
उत्तराखंड

“आपदा प्रभावितों की हर जरूरत का ध्यान रखेगी सरकार, राहत राशि जल्द पहुंचेगी”

By lokmatujala
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी पर उठे सवाल: 60 फीसदी विकलांगता की शर्त को हाईकोर्ट में दी चुनौती

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
भाजपा का पंजाब में शक्ति प्रदर्शन: 14 मार्च को मोगा आएंगे अमित शाह, ‘बदलाव रैली’ का आगाज़।
February 26, 2026
कचरा निस्तारण परियोजना 2027 तक पूरी, रोजाना 4 हजार टन से अधिक कचरा प्रबंधित होगा
February 26, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?