By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » चम्पावत में स्मार्ट और अत्याधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित
उत्तराखंडराज्य

चम्पावत में स्मार्ट और अत्याधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित

lokmatujala
Last updated: February 26, 2026 2:33 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

चम्पावत। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, संस्कृति, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद चम्पावत के बनबसा स्थित गुदमी क्षेत्र में प्रस्तावित लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना भारतीय भू-सीमा पत्तन प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही है।

निरीक्षण के उपरांत एनएचपीसी लिमिटेड बनबसा गेस्ट हाउस सभागार में मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की प्रगति, तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन एवं विभागीय समन्वय पर विस्तृत चर्चा हुई।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को हर हाल में अप्रैल 2027 तक पूर्ण किया जाए, ताकि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और यात्री सुविधाओं का लाभ शीघ्र प्रारंभ हो सके। उन्होंने लैंड पोर्ट को अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली, डिजिटल निगरानी तंत्र और स्मार्ट प्रबंधन व्यवस्था से सुसज्जित करने के निर्देश भी दिए।

मंत्री ने तराई क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया।उन्होंने सभी संकेतक पट्ट तीन भाषाओं में स्थापित करने, परिसर में वर्षा जल संचयन प्रणाली को अनिवार्य रूप से शामिल करने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पर्यावरणीय स्वीकृतियों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

सतपाल महाराज ने कहा कि यह लैंड पोर्ट भारत और नेपाल के बीच व्यापार एवं यात्री आवागमन के लिए एक समेकित, सुरक्षित और सुविधाजनक प्रणाली विकसित करेगा। परिसर में सीमा शुल्क, सुरक्षा, व्यापार एवं सीमा प्रबंधन से जुड़ी सभी प्रमुख एजेंसियां एक ही स्थान पर कार्य करेंगी, जिससे प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सीमांत क्षेत्रों के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, सीमा पार व्यापार को सशक्त बनाएगी और स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित करेगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी तथा लोक निर्माण, सिंचाई, भारतीय भू-सीमा पत्तन प्राधिकरण, वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

राज्यहरियाणा

कृषि ऋण अब बिना भटकाव: यूनिफाइड डिजिटल क्रेडिट सिस्टम शुरू

By lokmatujala
उत्तराखंड

गांव वालों की दहशत खत्म: आदमखोर गुलदार को वन विभाग ने मार गिराया

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।

By lokmatujala
उत्तराखंड

सचिव आपदा प्रबंधन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर मानसून के दृष्टिगत सभी जिलों में हालात का लिया जायजा 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
भाजपा का पंजाब में शक्ति प्रदर्शन: 14 मार्च को मोगा आएंगे अमित शाह, ‘बदलाव रैली’ का आगाज़।
February 26, 2026
कचरा निस्तारण परियोजना 2027 तक पूरी, रोजाना 4 हजार टन से अधिक कचरा प्रबंधित होगा
February 26, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?