By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » Mohan Bhagwat ने देहरादून में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद किया, राष्ट्रीय सुरक्षा और समाज की भूमिका पर दिया संदेश
उत्तराखंडराज्य

Mohan Bhagwat ने देहरादून में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद किया, राष्ट्रीय सुरक्षा और समाज की भूमिका पर दिया संदेश

lokmatujala
Last updated: February 25, 2026 2:20 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को देहरादून के निम्बूवाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट में पूर्व सैनिकों एवं पूर्व सेना अधिकारियों के साथ प्रमुख जन गोष्ठी एवं समन्वित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े सैकड़ों गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत, कर्नल अजय कोठियाल और कर्नल मयंक चौबे ने सरसंघचालक का पारंपरिक सम्मान किया।

इस अवसर पर सेना का नेतृत्व कर चुके छह सेवानिवृत्त जनरल, एक वाइस एडमिरल, डीजी कोस्ट गार्ड, कई ब्रिगेडियर तथा 50 से अधिक कर्नल रैंक के अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक अपने सैन्य परिधानों में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मंच संचालन राजेश सेठी ने किया।

अपने संबोधन में भागवत ने कहा कि राष्ट्र की वास्तविक शक्ति समाज से आती है। “यदि समाज संगठित और चरित्रवान होगा तो राष्ट्रीय सुरक्षा स्वतः सुदृढ़ होगी।” उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर क्रांतिकारी आंदोलनों की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वतंत्रता की चेतना कभी समाप्त नहीं हुई।

संघ संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनका मूल उद्देश्य व्यक्ति निर्माण था, न कि चुनावी राजनीति। संघ बिना बाहरी साधनों के खड़ा हुआ और प्रतिबंधों के बावजूद समाज की शक्ति से आगे बढ़ता रहा।

दूसरे सत्र में पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक समरसता, युवा पीढ़ी और नीतिगत विषयों पर सवाल रखे।

अग्निवीर योजना पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में भागवत ने कहा कि किसी भी नई व्यवस्था को अनुभव के आधार पर परिमार्जित किया जाना चाहिए।

नेपाल, बांग्लादेश और कश्मीर से जुड़े प्रश्नों पर उन्होंने कहा कि भारत को अपनी सुरक्षा और सांस्कृतिक दृष्टि दोनों के प्रति सजग रहना होगा। कश्मीर को उन्होंने भारत का अभिन्न अंग बताया।

हिंदू पहचान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भारतीय दृष्टि समावेशी है और समाज में समरसता अनिवार्य है। मंदिर, जलस्रोत और श्मशान जैसे सार्वजनिक स्थान सभी के लिए समान रूप से खुले होने चाहिए।

सोशल मीडिया पर बढ़ती कटुता को लेकर उन्होंने कहा कि संवाद और शास्त्रार्थ की परंपरा को पुनर्जीवित करना होगा।जमीनी संवाद से ही नीति प्रभावी बनती है।

भ्रष्टाचार पर उन्होंने कहा कि यह केवल व्यवस्था की नहीं, बल्कि नियत की समस्या है। बच्चों में संस्कार, आय में संयम और समाज के प्रति दायित्वबोध राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं।

गढ़वाल और पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन के मुद्दे पर उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय उद्यमिता को समाधान का आधार बताया। सुनियोजित प्रयासों से ही पहाड़ों की संभावनाएं साकार हो सकती हैं।

समान नागरिक संहिता (UCC) को उन्होंने राष्ट्रीय एकात्मता का साधन बताया और कहा कि व्यापक सामाजिक सहमति से ही स्थायी समाधान संभव है। जनसंख्या असंतुलन पर भी उन्होंने दीर्घकालिक नीति की आवश्यकता जताई।

भागवत ने पूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि वे समाज के भीतर भी सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि संघ देशभर में 1 लाख 30 हजार से अधिक सेवा प्रकल्प चला रहा है और शताब्दी वर्ष में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्त्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूती देने के लिए आवास विभाग ने बनाई उच्चस्तरीय समिति

By lokmatujala
उत्तराखंड

सशक्त उत्तराखंड@2025: आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, सीएम धामी के अफसरों को इनोवेशन पर ध्यान देने के दिए निर्देश 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग

By lokmatujala
उत्तराखंड

सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद: केदारनाथ यात्रा में बाधा, प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
​जिम्स अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों की गुंडई: सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बेरहमी से पीटा, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल अब तक मामला दर्ज नहीं
February 25, 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान सर्वोच्च है और पेंशन नहीं काटी गई
February 25, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?