By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आईटीबीपी महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आईटीबीपी महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने की शिष्टाचार भेंट

lokmatujala
Last updated: February 23, 2026 2:12 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा, सीमांत क्षेत्रों के विकास कार्यों और आपदा प्रबंधन में बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्य में आईटीबीपी की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए बल के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में तैनात जवान देश की सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों से समन्वय स्थापित कर विकास गतिविधियों में भी सहभागिता निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत जिलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, स्वास्थ्य, संचार और अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से इन क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और आईटीबीपी के बीच बेहतर तालमेल से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

आईटीबीपी महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं, आधुनिक संसाधनों और बल की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समन्वय बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा राहत और बचाव कार्यों में आईटीबीपी की सक्रिय भूमिका पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बल ने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर प्रदेशवासियों का विश्वास जीता है।

उन्होंने कहा कि “सुरक्षित सीमा, सशक्त उत्तराखंड” के संकल्प के साथ राज्य सरकार सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर कार्य कर रही है, ताकि सीमांत क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
युवा शक्ति से जुड़े स्वरोजगार और कौशल विकास के जरिए विकसित हरियाणा-2047 की दिशा में कदम

चंडीगढ़:  विकसित हरियाणा-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए नायब सरकार…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

धामों की मर्यादा और महत्ता को कायम रखने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

किसान आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

By lokmatujala
उत्तराखंड

तोताघाटी में दरारें बढ़ीं, गढ़वाल की ‘जीवनरेखा’ पर संकट के बादल

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल के निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
युवा शक्ति से जुड़े स्वरोजगार और कौशल विकास के जरिए विकसित हरियाणा-2047 की दिशा में कदम
February 23, 2026
हरियाणा विधानसभा में सोमवार से शुरू होगा प्रश्नकाल, विधायकों द्वारा बजट सत्र में उठेंगे कई संवेदनशील मुद्दे
February 23, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?