By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » महिला सांसदों को भेजकर सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेशराज्य

महिला सांसदों को भेजकर सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

lokmatujala
Last updated: February 23, 2026 1:22 am
By lokmatujala
Share
6 Min Read
SHARE

यूपी के मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको जनता के दिल जीतने होंगे। महिला सांसदों को भेज कर सीट पर कब्जा करने से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो….और माताओं-बहनों को इस प्रकार से आगे करने की क्या मजबूरी है आपकी? क्या इतने खोखले हो गए हो आप लोग?’

मोदी ने कहा कि कांग्रेस की हरकतों का यह सिलसिला लगातार चल रहा है और वह संसद में खुद ‘परफॉर्म’ नहीं कर पा रहे हैं तो अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं दे रहे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘संसद को चलने नहीं देते और उसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के सहयोगी दलों को हो रहा है। अब वह समझ गए हैं। दिल्ली में कांग्रेस ने जो नंगापन दिखाया उससे उसके सारे साथी दल चौंक गए हैं। सबने किनारा कर लिया है।

दिवाली और दरिद्र हो गई कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में किए गए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और ‘नंगी’ राजनीति का अखाड़ा बना दिया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की यह हरकत इस बात को जाहिर करती है कि वह वैचारिक रूप से कितनी ‘दिवालिया’ और ‘दरिद्र’ हो गयी है। प्रधानमंत्री ने मेरठ में नमो भारत रेल और मेरठ मेट्रो रेल विस्तार परियोजना समेत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में कांग्रेस द्वारा हाल ही में दिल्ली में आयोजित ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट’ में किए गए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उस पर तीखे प्रहार किये और उसके इस कार्य की ‘आलोचना’ करने के लिए कांग्रेस के सहयोगी दलों का आभार भी प्रकट किया। मोदी ने कहा कि जहां एक तरफ देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, वहीं देश में कुछ राजनीतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन में 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए, दुनिया के करीब 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आए।

आप तो पहले से ही नंगे हैं, कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी?

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पूरा देश गर्व से भर गया लेकिन कांग्रेस और इसके तंत्र ने क्या किया? कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और ‘नंगी’ राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। मैं कांग्रेस वालों से पूछना चाहता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, तो कपड़े उतारने की जरूरत क्या थी?’ मोदी ने कांग्रेस पर प्रहार जारी रखते हुए कहा, ‘कांग्रेस के नेताओं ने वहां जो कुछ किया, वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया हो गई है, कितनी दरिद्र हो गई है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है।

कांग्रेस नेताओं को मोदी से नफरत

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है। यह लोग मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। मेरी मां को गाली देने से भी इनको कोई परहेज नहीं है। उनका भाजपा से विरोध है, उनका राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से विरोध है। ठीक है, आपकी राजनीति में यही करना जरूरी है तो चलो समझ सकते हैं। हम इसको भी सहन कर लेंगे लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित वैश्विक सम्मेलन भाजपा का कार्यक्रम नहीं था। यह देश का कार्यक्रम था।’ उन्होंने आरोप लगाते हुए कि कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दी थीं और पूरा देश कांग्रेस की रीति-नीति पर थू-थू कर रहा है, लेकिन इतनी पुरानी पार्टी के नेता लजाने के बजाय गाली दे रहे हैं और बेशर्मी के साथ देश की बेइज्जती करने वालों की जय-जयकार कर रहे हैं।

देश के लिए बोझ बन गई कांग्रेस

प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), बहुजन समाज पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के इस पाप में इन दलों की कोई भागीदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस के बेलगाम नेता देश को तबाह करने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। मुझे इस बात का संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, उसे लेकर कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की आलोचना करने की भरपूर हिम्मत दिखाई है। मैं विपक्ष के इन साथियों का सच्चाई और देश के गौरव के साथ खड़े रहने के लिए सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं।’

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
युवा शक्ति से जुड़े स्वरोजगार और कौशल विकास के जरिए विकसित हरियाणा-2047 की दिशा में कदम

चंडीगढ़:  विकसित हरियाणा-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए नायब सरकार…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

झारखंड

गिरीडीह में धमाके से दहला घर, एक महिला की मौत और छह लोग जख्मी; कारणों का पता लगा रही पुलिस

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने गंगधारा-विचारों का अविरल प्रवाह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

By lokmatujala
उत्तराखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 प्रदान किया

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कार्यदायी संस्थाओं को स्कूल, कालेज एवं अन्य भवनों के निर्माण में उत्तराखण्ड की स्थानीय वास्तु शैली के उपयोग की दी हिदायत 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
युवा शक्ति से जुड़े स्वरोजगार और कौशल विकास के जरिए विकसित हरियाणा-2047 की दिशा में कदम
February 23, 2026
हरियाणा विधानसभा में सोमवार से शुरू होगा प्रश्नकाल, विधायकों द्वारा बजट सत्र में उठेंगे कई संवेदनशील मुद्दे
February 23, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?