देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इसी दौरान एक गरीब एवं असहाय परिवार ने अपने दिव्यांग बुजुर्ग परिजन की कठिन परिस्थितियों से मंत्री को अवगत कराया और उनके लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
परिवार की पीड़ा को समझते हुए मंत्री श्री जोशी ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही ब्रह्माखाला निवासी 60 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग नीला को व्हीलचेयर प्रदान की। साथ ही परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रसद सामग्री और कंबल भी उपलब्ध कराए।
मंत्री की इस मानवीय पहल से परिवारजनों के चेहरे पर खुशी और राहत साफ नजर आई। सहायता मिलने पर परिवार के सदस्यों ने “थैंक्यू मंत्री जी” कहते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रति आभार व्यक्त किया।
