By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » “उत्तराखंड में जिले और थाने बिके हुए हैं” : यशपाल आर्य का सरकार पर बड़ा हमला
उत्तराखंडराज्य

“उत्तराखंड में जिले और थाने बिके हुए हैं” : यशपाल आर्य का सरकार पर बड़ा हमला

lokmatujala
Last updated: February 6, 2026 2:08 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

लालकुआं। उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जिले और पुलिस थाने “बिके हुए” हैं और थानों की खुलेआम बोलियां लग रही हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जबकि शासन-प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

लालकुआं में पत्रकारों से वार्ता करते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा समय में जंगलराज और गुंडाराज की स्थिति बन चुकी है। राजधानी देहरादून सहित तमाम बड़े शहरों और कस्बों में चोरी, डकैती, लूट और हत्याओं की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन इस पर गंभीरता दिखाने के बजाय मूकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों और सत्ता के बीच गठजोड़ के चलते अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है, जिससे आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब जिले और थानों में पोस्टिंग भी “सौदेबाजी” के आधार पर होने लगे, तो न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आर्य ने कहा कि जनता अब सब देख रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्ट व्यवस्था का जवाब देने के लिए मन बना चुकी है।
उन्होंने उधम सिंह नगर जिले के सुखवंत सिंह आत्महत्या कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि आज प्रदेश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। खेती की लागत बढ़ रही है, आमदनी घट रही है और संकट में फंसे किसानों को समय पर न्याय और राहत नहीं मिल पा रही है। इसके बावजूद सरकार संवेदनशीलता दिखाने के बजाय सत्ता के नशे में चूर है और पीड़ित परिवारों की सुध लेने को तैयार नहीं है।

यशपाल आर्य ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ओर सरकार विकास के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर आम नागरिक, किसान और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत कानून व्यवस्था को दुरुस्त करे, दोषी पुलिस अधिकारियों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और पीड़ितों को न्याय दिलाए।
नेता प्रतिपक्ष ने दो टूक कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश की जनता लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव लाएगी और 2027 में इस सरकार को सत्ता से बाहर कर प्रदेश में जवाबदेह और संवेदनशील शासन स्थापित करेगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

मोहाली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया

मोहाली। पंजाब के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है, जिसके…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

6500 करोड़ की परियोजना से दिल्ली-देहरादून सफर आसान

By lokmatujala
झारखंड

झारखंड बजट 2025-26: वित्त मंत्री ने पेश किया 1.45 लाख करोड़ का ‘अबुआ बजट’, महिलाओं-युवाओं और विकास पर जोर

By lokmatujala
उत्तराखंड

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री के निर्देश पर बढ़ाई गई आवेदन की तारीख

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

अब 500 में हो सकेगी इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल पॉपर्टी की गिफ्ट डीड, CM योगी की कैबिनेट बैठक में आज हो सकते हैं ये बड़े फैसले

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मोहाली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया
February 11, 2026
“हरियाणा में फरवरी में बढ़ी गर्मी, दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर”
February 11, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?