By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » 16वें वित्त आयोग: अगले पांच साल में हरियाणा को केंद्रीय करों से 1 लाख करोड़ रुपये का सहयोग
राज्यहरियाणा

16वें वित्त आयोग: अगले पांच साल में हरियाणा को केंद्रीय करों से 1 लाख करोड़ रुपये का सहयोग

lokmatujala
Last updated: February 5, 2026 5:52 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा को अगले पांच साल में केंद्रीय करों से एक लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। 16वें वित्त आयोग ने केंद्रीय करों में हरियाणा का हिस्सा बढ़ा दिया है। अब तक केंद्रीय करों में हरियाणा का हिस्सा 1.093 प्रतिशत था, जो बढ़कर 1.361 प्रतिशत हो गया है।

15वें वित्त आयोग की अनुशंसा की तुलना में यह 24.5 प्रतिशत अधिक है। साल 2026-27 में हरियाणा को केंद्रीय करों से 20 हजार 772 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह राशि पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान से पांच हजार 547 करोड़ रुपये अधिक है। आने वाले पांच सालों में इस बढ़े हुए हिस्से से हरियाणा को लगभग 28 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मिलने का अनुमान है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान यह आंकड़े साझा किए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट के प्रावधान हरियाणा के बजट में भी देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग की अवधि में हरियाणा को एक लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय कर राशि का जो सहयोग मिलेगा, वह राज्य को मिलने वाला अब तक का सबसे ज्यादा फंड है, जबकि, इससे पहले कांग्रेस के शासनकाल में 13वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार प्रदेश को 14 हजार 937 करोड़ रुपये मिले थे।

भाजपा सरकार के शासन काल में 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार, 34 हजार 758 करोड़ रुपये व 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार, प्रदेश को कुल 61 हजार 736 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। यह हरियाणा की आर्थिक मजबूती और केंद्र सरकार के सहयोग का स्पष्ट प्रमाण है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार का तीसरा बजट केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि उस भारत की तस्वीर पेश करता है, जो आत्मनिर्भर, प्रतिस्पर्धी और सामाजिक रूप से संवेदनशील है। सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को 12 लाख 20 हजार करोड़ रुपये तक बढ़ाया गया है। यह निवेश सड़क, रेल, शहरी अवसंरचना, औद्योगिक कॉरिडोर और लॉजिस्टिक्स को मजबूत करेगा। इसका सीधा लाभ हरियाणा को मिलेगा, क्योंकि हरियाणा दिल्ली-एनसीआर, औद्योगिक गलियारों और राष्ट्रीय राजमार्गों का केंद्र है।

केंद्रीय बजट में कौशल विकास, रोजगार और भविष्य की तकनीकों के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, बॉयोटेक और साइबर सिक्योरिटी जैसी तकनीकों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का विशेष फंड रखा गया है, जिसका सीधा लाभ गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और रोहतक जैसे शैक्षणिक व तकनीकी केंद्रों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि स्टार्टअप और उद्यमिता के लिए 7,500 करोड़ रुपये के प्रावधान से हरियाणा का स्टार्टअप इकोसिस्टम मजबूत होगा। हरियाणा में लगभग 50 प्रतिशत स्टार्टअप महिलाएं चला रही हैं। बायोफार्मा शक्ति पहल के अंतर्गत 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान, स्वास्थ्य अवसंरचना के लिए 20 हजार करोड़ रुपये व मेडिकल टूरिज्म के लिए पांच हजार करोड़ रुपये का समर्थन दिया गया है। ऐसे में गुरुग्राम, पंचकूला, रोहतक और करनाल जैसे क्षेत्रों में फार्मा क्लस्टर, मेडिकल कालेज और आधुनिक अस्पतालों के काम को नई गति मिलेगी।

नये स्टार्टअप्स और महिला उद्यमियों पर मेहरबान सरकार

  • हरियाणा सरकार स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए दो हजार करोड़ रुपये का फंड ऑफ फंड्स स्थापित कर रही है।
  • महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों के केंद्र में लाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक स्तर पर उद्यमिता हाट के रूप में विकसित करने की योजना।
  • प्रत्येक जिले में उच्च शिक्षा के एसटीइएम संस्थानों में महिला छात्रावासों की स्थापना का प्रावधान करेंगे।
  • गुरुग्राम, रोहतक, करनाल और हिसार जैसे शहरों में स्वास्थ्य व केयर सेक्टर में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
  • बजट में जलाशयों और अमृत सरोवरों के विकास से जल संरक्षण और भूजल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी।
  • हरियाणा की छह लाख एकड़ जलभराव और खारी भूमि को खेती योग्य बनाने के लिए विशेष प्रावधान।

पुराने औद्योगिक क्लस्टरों को मिलेगा विकसित होने का मौका

  • 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के पुनर्जीवन का निर्णय पानीपत, यमुनानगर और अंबाला जैसे पारंपरिक औद्योगिक शहरों को नई ऊर्जा देगा।
  • टियर-2 व टियर-3 शहरों पर ध्यान देने से रोहतक, हिसार, करनाल, सिरसा और रेवाड़ी जैसे शहरों में रोजगार आधारित शहरीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
  • रेलवे क्षेत्र में हरियाणा को तीन हजार 566 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
  • इसमें 315 करोड़ रुपये विशेष रूप से राज्य की प्राथमिक और लक्षित परियोजनाओं के लिए रखे गए हैं।
  • हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत आधुनिक बनाया जा रहा है।
  • हरियाणा के राखीगढ़ी जैसे स्थलों को वैश्विक पहचान मिल सकेगी।
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

चुनौतियों को मात देकर खेल शक्ति बनकर उभरा उत्तराखंड

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने आम्रपाली विवि में आयोजित अभिनंदन समारोह में किया प्रतिभाग

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी का समावेशी विकास मॉडल उत्तराखंड के लिए नया युग, विपक्षी विधायकों के विकास सम्बन्धी प्रस्तावों पर भी उठाए ठोस कदम

By lokmatujala
हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनने पर भाजपा बनाएगी पंजाब को देश का अग्रणी राज्य- नायब सिंह सैनी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
“झूला हादसे की SIT जांच ठप, प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही सवालों में”
February 14, 2026
“निष्क्रिय बचत खाते बंद होंगे, खाता धारकों को केवाईसी के लिए अलर्ट”
February 14, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?