By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » एसएसपी देहरादून के निर्देश पर फार्मास्युटिकल कंपनियों की जांच
उत्तराखंडराज्य

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर फार्मास्युटिकल कंपनियों की जांच

lokmatujala
Last updated: February 5, 2026 3:47 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। नशे और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सेलाकुई क्षेत्र स्थित फार्मा सिटी में औषधि विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

सेलाकुई थाना पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने फार्मा सिटी में स्थापित विभिन्न फार्मास्युटिकल कंपनियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान औषधि विभाग द्वारा दवाइयों की गुणवत्ता की जांच की गई, वहीं संदिग्ध प्रतीत हो रही कुछ दवाइयों के सैंपल उठाए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में किसी प्रकार की अनियमितता या संदिग्धता पाई जाती है, तो संबंधित कंपनी के खिलाफ नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा औषधि विभाग के साथ समन्वय बनाकर समय-समय पर फार्मास्युटिकल कंपनियों और मेडिकल स्टोरों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

इस संयुक्त कार्रवाई में थाना सेलाकुई के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक पी.डी. भट्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उप निरीक्षक संतोष बिष्ट (अभिसूचना इकाई), हेड कांस्टेबल महेंद्र तथा औषधि विभाग से औषधि निरीक्षक मनिंदर सिंह राणा शामिल रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

मोहाली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया

मोहाली। पंजाब के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है, जिसके…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य स्थापना सप्ताह के आयोजन की तैयारियों की करी समीक्षा

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

दिल्ली हाट में सजेगा ‘विकसित उत्तर प्रदेश’, दिखेगी संस्कृति, विरासत और विकास यात्रा

By lokmatujala
उत्तराखंड

नौकरी के लालच में फंसी युवती, किरण टम्टा और बबीता जोशी पर आरोप

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मोहाली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया
February 11, 2026
“हरियाणा में फरवरी में बढ़ी गर्मी, दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर”
February 11, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?