By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » कोटद्वार विवाद: कपड़ों की दुकान से सियासी और सामाजिक बहस तक
उत्तराखंडराज्य

कोटद्वार विवाद: कपड़ों की दुकान से सियासी और सामाजिक बहस तक

lokmatujala
Last updated: February 3, 2026 2:40 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

कोटद्वार। कोटद्वार के पटेल मार्ग पर एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सिर्फ स्थानीय मामला नहीं रह गया है। यह मुद्दा सियासी और सामाजिक बहस के केंद्र में आ गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस प्रकरण में एंट्री के बाद मामला और गरमा गया है, वहीं हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

राहुल गांधी का ट्वीट, दीपक को बताया ‘भारत का हीरो’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए मोहम्मद दीपक के समर्थन में खुलकर बात कही है। उन्होंने लिखा कि “उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं, जो संविधान और इंसानियत के लिए खड़े हैं। नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान चलाना सबसे बड़ी बहादुरी है।”

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि देश में डर और नफरत का माहौल जानबूझकर बनाया जा रहा है, जो लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द के लिए घातक है।

बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च

विवाद के बाद शनिवार को देहरादून और हरिद्वार से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के कोटद्वार पहुंचने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। पटेल मार्ग और मालवीय उद्यान में जमकर नारेबाजी और हंगामे के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला।

हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए कोटद्वार में लगातार रात के समय फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

यूपी-यूके बॉर्डर पर सघन चेकिंग, पीएसी तैनात

पुलिस को दूसरे पक्ष से जुड़े बाहरी लोगों के कोटद्वार पहुंचने की आशंका है। इसी वजह से कौड़िया स्थित यूपी-यूके बॉर्डर पर हर वाहन की सघन जांच की जा रही है।

जिलेभर से अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों को कोटद्वार बुलाया गया है और दो प्लाटून पीएसी भी तैनात कर दी गई हैं। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।

26 जनवरी की घटना से भड़का विवाद

जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी को कपड़े की दुकान के विवाद को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं और व्यापारी पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। मारपीट से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला और भड़क गया।
बजरंग दल कार्यकर्ता खुद को मोहम्मद दीपक बताने वाले जिम संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच जारी है।

हरिद्वार-देहरादून से जिम संचालक पहुंचे, पुलिस ने की पूछताछ

रविवार को हरिद्वार और देहरादून से तीन-चार जिम संचालक युवक मोहम्मद दीपक से मिलने कोटद्वार पहुंचे। संदिग्ध गतिविधियों की आशंका के चलते पुलिस ने उन्हें थाने लाकर पूछताछ की, बाद में छोड़ दिया गया।

कोतवाल प्रदीप नेगी ने स्पष्ट किया कि “बाहरी क्षेत्रों से आकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

दीपक की सुरक्षा को लेकर डीजीपी को पत्र

जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने डीजीपी को पत्र लिखकर मोहम्मद दीपक को सुरक्षा देने की मांग की है। संगठन का कहना है कि दीपक ने 26 जनवरी को एक मुस्लिम दुकानदार पर हुए हमले के दौरान बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई थी।

जमीअत के प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली कासमी ने कहा कि दीपक को लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनके जिम पर तोड़फोड़ का प्रयास भी किया गया, जो बेहद चिंताजनक है।

पुलिस का दावा: हालात नियंत्रण में

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कोटद्वार की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी तरह की अफवाह या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित ग्रामीण मोटर मार्गों के अनुरक्षण कार्यों से सम्बंधित की बैठक

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने लिया कड़ा एक्शन,पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के दिए निर्देश 

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी बजट से पहले योगी सरकार पेश करेगी पहला आर्थिक सर्वे

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने की मुलाकात

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंजाब में एंटी-ड्रोन सिस्टम से आईएसआई की साजिशें नाकाम
February 13, 2026
गुरुग्राम में प्रकाश वाटिका बैंक्वेट हाल में भीषण आग, लाखों का नुकसान
February 13, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?