By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हर वर्ग की आवाज़ सुनेगी सरकार, बजट से पहले जनता से सुझाव लिए गए
राज्यहरियाणा

हर वर्ग की आवाज़ सुनेगी सरकार, बजट से पहले जनता से सुझाव लिए गए

lokmatujala
Last updated: January 30, 2026 5:02 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

अंबाला: हरियाणा सरकार जल्द ही अपना वार्षिक बजट पेश करने वाली है. इसे लेकर प्रदेशभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री द्वारा बजट से पहले हर वर्ग के लोगों से सुझाव मांगे जाने की पहल को जनता ने सराहा है. लोगों का मानना है कि इससे सरकार को जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने में मदद मिलेगी और एक बेहतर, जनहितकारी बजट सामने आ सकता है. बजट से व्यापारी, किसान, महिलाएं, छात्र और शिक्षक सभी को खास उम्मीदें हैं.

व्यापारियों की उम्मीदें: व्यापारी और दुकानदार वर्ग का कहना है कि अगर सरकार संतुलित बजट लाती है तो इसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा. व्यापारी पवन बांगा ने कहा, “सरकार को रोजगार, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा पर खास ध्यान देना चाहिए. जब तक युवा शिक्षित नहीं होगा, समाज आगे नहीं बढ़ सकता.” वहीं, एक अन्य दुकानदार ने कहा, “बिजनेस के लिए सरकार कितनी छूट देती है, यह बजट में साफ होना चाहिए ताकि छोटे व्यापारियों को राहत मिल सके.”

मनरेगा योजना को लेकर सवाल : व्यापारियों ने मनरेगा योजना को लेकर भी सवाल उठाए. पवन बांगा ने कहा, “मनरेगा में 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन काम किया गया है. अब इसमें 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार को देना है, उम्मीद है कि सरकार यह जिम्मेदारी निभाएगी.अगर मनरेगा को मजबूत किया गया तो ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.”

शिक्षा जगत की मांग: कॉलेज प्रिंसिपल और शिक्षकों ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार की उम्मीद जताई है. आर्य गर्ल कॉलेज की प्रिंसिपल अंजू बाला ने कहा, “सरकार को बच्चों की फीस और कोर्स स्ट्रक्चर पर गंभीरता से सोचना चाहिए. जनरल कैटेगरी के बच्चों को भी स्कॉलरशिप के अवसर मिलने चाहिए.” वही, छात्रा हर्षिता ने कहा, “हमें पढ़ाई के बाद रोजगार के ज्यादा अवसर चाहिए, ताकि हम आत्मनिर्भर बन सकें.”

महिलाओं की चिंता, रसोई का बजट भी हो संतुलित: महिलाओं ने घरेलू खर्चों को लेकर बजट से उम्मीद जताई है. डॉ. सुमन बाला जो कि एक गृहणी भी हैं, उन्होंने कहा कि, “हम शिक्षिका होने के साथ-साथ गृहिणी भी हैं. रसोई गैस और खाने-पीने की चीजों के दाम कम होने चाहिए ताकि घर का बजट संभल सके. टैक्स से हम संतुष्ट हैं, लेकिन और राहत मिलनी चाहिए.”

किसानों की मांग:किसानों ने बजट में कृषि से जुड़ी योजनाओं को मजबूत करने की मांग की है. किसान गुरप्रीत ने कहा, “फसल खराब होने पर तुरंत गिरदावरी हो और किसानों को समय पर मुआवजा मिले.” वहीं, किसान अमनीश ने कहा, “बारिश के मौसम में खेतों में पानी भर जाता है, उसे निकालने के लिए सरकार को बजट में ठोस योजना लानी चाहिए.”

मुख्यमंत्री की पहल की हर वर्ग ने की सराहना: कुल मिलाकर सभी वर्गों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट से पहले जनता से सुझाव मांगना एक सराहनीय कदम है. ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि उनकी आवाज बजट में जरूर सुनाई देगी और यह बजट हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सुना 116वां संस्करण

By lokmatujala
उत्तराखंड

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की उत्सव विग्रह डोली पहुंची शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ, इस यात्रा वर्ष  173742  से अधिक श्रद्धालु पहुंचे श्री तुंगनाथ

By lokmatujala
उत्तराखंड

भराड़ीसैण में अफसरों संग मार्निंग वॉक निकले मुख्यमंत्री, बदरीनाथ मास्टर प्लान को लेकर लिया फीडबैक

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सीमांत गांवों का विकास : 253 किसानों ने किया ढाई करोड़ का कारोबार 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
RDG हिमाचल का संवैधानिक अधिकार, भाजपा नेताओं को सरकार ने चुनौती दी
February 17, 2026
हिमाचल में वित्तीय संकट: RDG कटौती और फिजूलखर्ची पर सवाल
February 17, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?