By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » काशीपुर के न्यायपंचायत बांसखेड़ा खुर्द में लगा भव्य बहुद्देशीय शिविर
उत्तराखंडराज्य

काशीपुर के न्यायपंचायत बांसखेड़ा खुर्द में लगा भव्य बहुद्देशीय शिविर

lokmatujala
Last updated: January 30, 2026 2:28 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

काशीपुर। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को काशीपुर ब्लॉक के न्याय पंचायत बांसखेड़ा के पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बांसखेड़ा खुर्द में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी की अध्यक्षता में भव्य बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट व विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी जनपदों के प्रत्येक न्यायपंचायत में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जा रहे हैं। सरकार जनता के द्वार जाकर उनकी समस्याएं सुन कर उनका मौके पर समाधान कर रही है ताकि जनता को अनावश्यक विभागीय कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े।उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसीलिए इस शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाये।

उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम धामी सरकार की श्रेष्ठ महत्वपूर्ण पहल है इसलिए जनता इन शिविरों का जागरूक होकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।उन्होंने लाभार्थियों को चैक,टूल किट,कंबल,प्रमाणपत्र आदि वितरित किए।

शिविर में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मौके पर आवेदन प्राप्त पंजीकरण किया गया व अनेक पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभान्वित भी किया गया।

शिविर में 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जाँच कर मरीजों को द्वारा भी वितरित की गई। बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिला की गोद भराई भी गई व मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित किए।

शिविर में 1720 लोगो को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में 682 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण,जांच किया गया, 34 एक्सरे किए गए। आयुर्वेद द्वारा 80, होमियोपैथी द्वारा 110 लोगों की जांचकर दवा वितरण किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 76 शिकायते प्राप्त हुई जिनमे से 41 का निस्तारण मौके पर ही करते हुए शेष शिकायतो को त्वरित निस्तारण हेतु विभागीय अधिकारीयो को दिए गए व मुख्य विकास अधिकारी ने समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

शिविर में सहकारिता विभाग द्वारा 03 व्यक्तियों व 03 स्वयं सहायता समूह को कैश क्रेडिट लिमिट के अंतर्गत 7.80 लाख की धनराशि के चैक वितरित किए गए,26 आधार कार्ड अपग्रेडेशन व नए बनाए गए,19 आय, जाति स्थायी निवास प्रमाण पत्र, 54 दाखिल खारिज की नकल,06 परिवार रजिस्टर नक़ल, 03 जन्म प्रमाण पत्र, 10 पेंशन आवेदन प्राप्त,22 दिव्यांग प्रमाणपत्र हेतु आवेदन,कृषि विभाग द्वारा 11 तथा बाल विकास विभाग द्वारा 12 महिलाओ की गोदभराई,02 बच्चों का अन्नप्राशन,10 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण,05 पी एम मातृ वंदन के आवेदन,समाज कल्याण विभाग द्वारा 09 विभिन्न पेंशन,04 दिव्यांग बस पास जारी,शिक्षा विभाग द्वारा 06 बालिकाओ को साइकिल चैक,03 छात्राओं को स्कूल ड्रेस वितरित किए गए। यूपीसीएल द्वारा 12 प्रकरणों का निस्तारण,पूर्ति विभाग द्वारा 27 ई केवाईसी,28 राशन कार्ड ऑनलाइन किए, श्रम विभाग द्वारा 60 लोगों को टूल किट, कंबल, छाता वितरण व 12 श्रमिकों का पंजीकरण,05 श्रमिकों का स्वास्थ्य जांच,06 ई श्रम कार्ड व 01 श्रम योगी मानधन,सेवायोजन विभाग द्वारा 14, सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 22, पशुपालन विभाग द्वारा 145, उद्यान द्वारा 08 डेरी विभाग द्वारा 118, गन्ना विभाग द्वारा 44 लोगो को जानकारियां दी गई।

शिविर में खंड विकास अधिकारी ने वी बी जी राम जी विकसित भारत योजना के नए प्राविधानों की विस्तृत जानकारियां दी।

शिविर में ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार, शिविर नोडल अधिकारी/एआरटीओ संदीप वर्मा,तहसीलदार पंकज चंदोला, खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडे,जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी नंदिता तोमर तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

मोहाली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया

मोहाली। पंजाब के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है, जिसके…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में “देवभूमि मा औली बहार” गीत एल्बम का किया विमोचन 

By lokmatujala
पंजाबराज्य

नशा मुक्त होगा पंजाब: नशे विरुद्ध’ अभियान का दूसरा चरण शुरू, जनता बनेगी नशा विरोधी लड़ाई की ताकत,

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने लिया कड़ा एक्शन,पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के दिए निर्देश 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर स्वच्छता कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मोहाली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया
February 11, 2026
“हरियाणा में फरवरी में बढ़ी गर्मी, दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर”
February 11, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?