By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » योगी सरकार का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मियों का वेतन रोकना अब अध्यक्षों के अधिकार में नहीं
उत्तर प्रदेशराज्य

योगी सरकार का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मियों का वेतन रोकना अब अध्यक्षों के अधिकार में नहीं

lokmatujala
Last updated: January 29, 2026 1:59 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सख्त रुख अपनाया है। जिला पंचायत अध्यक्षों पर नकेल कसते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिला पंचायत अध्यक्षों को अधिकारियों या कर्मचारियों का वेतन रोकने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। इस संबंध में पंचायती राज विभाग ने सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को पत्र लिखकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।

लखनऊ और कौशांबी के मामलों ने बढ़ाई सख्ती

शासन ने यह कदम विशेष रूप से लखनऊ और कौशांबी जिलों से आई गंभीर शिकायतों के बाद उठाया है। राजधानी लखनऊ की जिला पंचायत अध्यक्ष आरती रावत द्वारा पिछले करीब चार महीनों से कुछ कर्मचारियों का वेतन रोके जाने का मामला शासन के संज्ञान में आया था। इसी तरह की शिकायतें कौशांबी से भी प्राप्त हुई थीं। इन मामलों को ‘अमानवीय’ और ‘नियम विरुद्ध’ मानते हुए प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग, अनिल कुमार तृतीय ने तत्काल प्रभाव से नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

नियुक्ति प्राधिकारी शासन, अध्यक्षों के पास अधिकार नहीं

पंचायती राज विभाग ने स्पष्ट किया है कि सेंट्रल ट्रांसफरेबल कैडर (केंद्रीय संक्रामय संवर्ग) के कार्मिकों का नियुक्ति प्राधिकारी स्वयं शासन (राज्य सरकार) है। नियमानुसार, जिस पद का नियुक्ति प्राधिकारी शासन है, उस पद पर तैनात अधिकारी या कर्मचारी का वेतन रोकने या दंडात्मक कार्रवाई करने का अधिकार जिला पंचायत अध्यक्ष के पास नहीं है। शासन ने इसे ‘गलत परंपरा’ बताते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षों द्वारा लिया गया ऐसा निर्णय पूरी तरह से विधिसम्मत नहीं है।

मानवीय दृष्टिकोण और चुनावी निष्पक्षता

शासन के निर्देशों में कहा गया है कि बिना किसी ठोस कानूनी आधार के महीनों तक वेतन रोकना मानवीय दृष्टिकोण से भी अनुचित है। पंचायत चुनाव से ठीक पहले इस तरह की कार्रवाई कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित कर सकती है। शासन ने कड़े लहजे में कहा है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कोई गंभीर शिकायत है तो जिला पंचायत अध्यक्ष उसे तत्काल साक्ष्यों के साथ शासन को भेजें। उस पर कार्रवाई का निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा, न कि स्थानीय स्तर पर वेतन रोककर उन्हें प्रताड़ित किया जाएगा।

अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी की लहर

पंचायती राज विभाग के इस ‘एक्शन’ से पूरे प्रदेश के जिला पंचायत कार्यालयों में तैनात हजारों कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अक्सर राजनीतिक द्वेष या व्यक्तिगत कारणों से उनके वेतन को निशाना बनाया जाता था, जिस पर अब लगाम लगेगी।

इस फैसले को आगामी पंचायत चुनाव से पहले शासन की एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के तौर पर देखा जा रहा है, ताकि चुनाव के दौरान प्रशासनिक मशीनरी बिना किसी दबाव के सुचारू रूप से कार्य कर सके।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

“दो मंत्रियों की छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री, उत्तराखंड में बदल सकती है धामी की टीम”

By lokmatujala
हरियाणा

फरीदाबाद में चॉकलेट देकर बच्ची के अपहरण की कोशिश, सोसायटी में दहशत

By lokmatujala
उत्तराखंड

धर्मांतरण कानून को लेकर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, SIT गठित कर और सख्त किया जाएगा कानून

By lokmatujala
उत्तराखंड

“पौड़ी आत्महत्या केस में दो FIR दर्ज, पुलिस ने दी सफाई – ‘आरोपियों को बचाने का इरादा नहीं’”

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026
PRAGATI से हरियाणा में कनेक्टिविटी, ऊर्जा, औद्योगिक और स्वास्थ्य अवसंरचना मजबूत
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?