By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » शिमला में गणतंत्र दिवस से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू को लेकर धमकी, राजधानी में हाई अलर्ट
राज्यहिमाचल प्रदेश

शिमला में गणतंत्र दिवस से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू को लेकर धमकी, राजधानी में हाई अलर्ट

lokmatujala
Last updated: January 23, 2026 3:02 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

हिमाचल प्रदेश में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के जश्न से ठीक पहले एक खौफनाक धमकी ने प्रशासन और सुरक्षा एजैंसियों को सकते में डाल दिया है। राजधानी शिमला के उपायुक्त (डीसी) को मिले एक संदिग्ध ई-मेल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आत्मघाती हमले की बात कही गई है। इस धमकी के बाद पूरी राजधानी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, शिमला डीसी के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक अज्ञात शख्स द्वारा संदेश भेजा गया। इस मेल में दावा किया गया है कि 26 जनवरी को ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर मानव बम के जरिए हमला किया जाएगा। जैसे ही यह ई-मेल प्रशासन की नजर में आया, इसकी सूचना तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय को दी गई।

पुलिस एक्शन: साइबर सैल कर रहा आईपी एड्रैस ट्रैक

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला के सदर थाने में तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा दहशत फैलाने की सोची-समझी साजिश हो सकती है। हालांकि, सुरक्षा एजैंसियां कोई रिस्क नहीं लेना चाहतीं। पुलिस की साइबर सेल टीम उस आईपी एड्रैस और लोकेशन को ट्रेस करने में जुट गई है, जहां से यह मेल जनरेट किया गया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की उन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जो राष्ट्र की अखंडता को चुनौती देने और शांति भंग करने से जुड़ी हैं।

छावनी में तब्दील हुई राजधानी

धमकी मिलने के बाद शिमला में सुरक्षा चक्र को अभेद्य बना दिया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह स्थल, रिज मैदान, माल रोड और आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खुफिया विभाग (सीआईडी) भी अलर्ट मोड पर है।

जनता से अपील: अफवाहों पर न दें ध्यान

पुलिस प्रशासन ने प्रदेश की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें। साथ ही, यदि किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में देने का आग्रह किया गया है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

भूकंप के झटकों से दहली उत्तरकाशी, वरुणावत पर्वत से गिरा मलबा

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र, हंगामे के आसार

By lokmatujala
झारखंड

झारखंड में भारी बारिश का कहर: स्कूल में फंसे 162 छात्र पुलिस ने बचाए

By lokmatujala
झारखंड

इरफान अंसारी ने रांची में आयोजित स्वास्थ्य कार्यशाला में राज्य के इलाज सुधार पर दिए दिशा-निर्देश

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरिट लिस्ट रिवाइज करने के आदेश पर लगाई रोक, काउंसलिंग रहेगी जारी
February 21, 2026
सीएम योगी शनिवार को देंगे 460 करोड़ की सौगात, फसल बीमा और दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को मिलेगी फायदा
February 21, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?