By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » ई-नीलामी नीति में बड़ा बदलाव: अब 10% राशि जमा कर संपत्ति पर लोन संभव
पंजाबराज्य

ई-नीलामी नीति में बड़ा बदलाव: अब 10% राशि जमा कर संपत्ति पर लोन संभव

lokmatujala
Last updated: January 19, 2026 5:36 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

आवास और शहरी विकास विभाग ने ई-नीलामी नीति में बड़ा बदलाव किया है। अब खरीदार आवंटन पत्र की 10% राशि व 2% कैंसर सेस जमा करवाकर संपत्ति पर लोन ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें अलग से अनुमति के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

पहले संपत्ति पर लोन के लिए 25% राशि जमा करवाने की शर्त होती थी। साथ ही विभाग ने नीलामी के लिए व्यावसायिक संपत्तियों की फीस भी घटाई है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद नीति के बदलाव के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार सफल बोली के बाद 15% राशि अब आवंटन पत्र जारी करने के बाद 30 दिन के अंदर जमा करवानी होगी। विज्ञापन

पहले सात दिन के अंदर यह राशि जमा करवानी होती थी। इसी तरह संपत्ति की बाकी 75% जमा करवाने के प्रावधान संबंधित अथॉरिटी के मुख्य प्रशासक की तरफ से तय किए जाएंगे जबकि पहले इसके लिए दो विकल्प निर्धारित किए गए थे। एक में 50% राशि 90 दिन और 10% राशि संपत्ति पर कब्जे की पेशकश के 30 दिन के अंदर जमा करवानी होती थी। इसमें 15% की छूट मिलती थी। दूसरे विकल्प में 12 तिमाही किस्तों में राशि जमा करवानी होती थी।

अब मुख्य प्रशासक खरीदारों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ही शेष 75 फीसदी जमा करवाने का समय तय कर सकेंगे। राज्य सरकार ई-नीलामी में अधिक से अधिक संपत्तियों को नीलाम करना चाहती है ताकि विभाग को राजस्व प्राप्त हो सके। अकेले गमाडा से ही 5 से 10 हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करने का प्रयास है। यही कारण है कि 5450 करोड़ रुपये की संपत्तियों की नीलामी की जा रही है।

5 करोड़ आरक्षित मूल्य तो 10 लाख देनी होगी फीस : मल्टीप्लैक्स, अस्पताल, होटल, नर्सिंग होम, ग्रुप हाउसिंग और स्कूल व अन्य व्यावसायिक साइटों के लिए फीस (पात्रता शुल्क) में बड़ा बदलाव किया गया है। अब नीलामी में भाग लेने के लिए 5 करोड़ तक आरक्षित मूल्य है तो 10 लाख फीस लगेगी। इसी तरह 10 करोड़ तक आरक्षित मूल्य पर 20 लाख, 25 करोड़ तक आरक्षित मूल्य पर 50 लाख और 100 करोड़ तक आरक्षित मूल्य तो 1 करोड़ रुपये फीस लगेगी। इससे पहले एक एकड़ तक की साइट के लिए ही 25 लाख रुपये फीस देनी होती थी जबकि एक से पांच एकड़ तक साइट के लिए 2 करोड़ फीस लगती थी। इससे व्यावसायिक संपत्तियां खरीदने के इच्छुक लोगों से काफी बोझ कम होगा।

एससीओ व बूथ की फीस में भी बदलाव

गमाडा की संपत्तियों एससीओ, एससीएफ व बूथ के लिए पात्रता शुल्क में भी बदलाव किया गया। एक करोड़ आरक्षित मूल्य वाली संपत्तियों के लिए 5 लाख रुपये फीस लगेगी जबकि एक करोड़ से ऊपर आरक्षित मूल्य वाली संपत्तियों के लिए 10 लाख रुपये फीस लगेगी। गमाडा 42 प्रमुख साइटों की नीलामी कर रहा है। इसमें आवासीय प्लॉट, एससीओ, ग्रुप हाउसिंग, मिक्स्ड लैंड यूज, अस्पताल व होटल साइट शामिल हैं।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट कर दी बधाई 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मनी लॉन्ड्रिंग केस बताकर रिटायर्ड शिक्षक से लूटी जिंदगीभर की कमाई

By lokmatujala
उत्तराखंड

दिल्ली मार्ग पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

By lokmatujala
हरियाणा

डिनर डिप्लोमेसी: CM सैनी ने राव के साथ की मुलाकात, अहम राजनीतिक मसलों पर हुई बात

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
ई-नीलामी नीति में बड़ा बदलाव: अब 10% राशि जमा कर संपत्ति पर लोन संभव
January 19, 2026
बंगा विधायक डॉ. सुक्खी ने दिया इस्तीफा, कैबिनेट रैंक भी छोड़ा
January 19, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?