By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यासित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक
उत्तराखंडराज्य

प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यासित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक

lokmatujala
Last updated: January 16, 2026 2:02 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं की निरंतर निगरानी करते हुए उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, लेकिन जिनका अभी तक लोकार्पण नहीं हुआ है, उनका शीघ्र लोकार्पण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं वर्तमान में गतिमान हैं, उनमें समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों को प्रो-एक्टिव होकर कार्य करना होगा। एक से अधिक विभागों से जुड़ी परियोजनाओं में आपसी समन्वय के माध्यम से समस्याओं का समाधान कर कार्य को आगे बढ़ाया जाए।

मुख्य सचिव ने नियोजन विभाग को भी प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यासित परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। साथ ही एमडी यूजेवीएनएल को लखवाड़ बहुउद्देश्यीय परियोजना के संबंध में केंद्रीय जल आयोग को शीघ्र डिजाइन और शेड्यूल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा सके।

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न विभागों की कुल ₹22,015.76 करोड़ लागत की 91 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था। इनमें से 18 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जिनमें से 6 का लोकार्पण किया जा चुका है, जबकि 12 परियोजनाओं का लोकार्पण अभी शेष है। शेष 73 परियोजनाओं पर कार्य विभिन्न स्तरों पर जारी है, जिनमें से अधिकांश के मार्च 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, सचिव नीतेश कुमार झा, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. एस.एन. पांडेय, युगल किशोर पंत, अपर सचिव विनीत कुमार, नवनीत पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
‘हमारी रगों में है लोकतांत्रिक भावना’, राष्ट्रमंडल अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन में बोले PM मोदी

नई दिल्ली। संसदीय लोकतंत्र में अध्यक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

शांतरशाह पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

By lokmatujala
उत्तराखंड

मनी लॉन्ड्रिंग केस बताकर रिटायर्ड शिक्षक से लूटी जिंदगीभर की कमाई

By lokmatujala
उत्तराखंडहरियाणा

कोलकाता रेप-मर्डर केस: दादरी में चिकित्सकों ने अस्पताल रखे बंद, प्रदर्शन कर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सेवक संवाद के तहत स्टार्टअप संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
‘हमारी रगों में है लोकतांत्रिक भावना’, राष्ट्रमंडल अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन में बोले PM मोदी
January 16, 2026
UP नंबर की बाइक खरीद रहे तो ध्यान दें, योगी सरकार ने बदल दिया ये नियम
January 16, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?