By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » आपदा प्रबंधन सामूहिक जिम्मेदारी, सभी विभाग करें समन्वय से कार्य: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंडराज्य

आपदा प्रबंधन सामूहिक जिम्मेदारी, सभी विभाग करें समन्वय से कार्य: मुख्यमंत्री धामी

lokmatujala
Last updated: January 10, 2026 11:14 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा प्रबंधन किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रशासन, स्थानीय निकायों, स्वयंसेवी संगठनों और आमजन की सामूहिक सहभागिता से ही प्रभावी हो सकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला में आयोजित ‘शीतलहर पूर्व तैयारी’ विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने शीतलहर, बाढ़, मॉक ड्रिल, हवाई यातायात सहायता की एसओपी, आपदा प्रबंधन विभाग के नववर्ष कैलेंडर-2026 और आपदा प्रबंधन हस्तपुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान एसबीआई की ओर से उपलब्ध कराए गए चार आपदा राहत वाहनों को भी हरी झंडी दिखाई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आपदा जोखिम न्यूनीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसी क्रम में उत्तराखंड में ड्रोन सर्विलांस, जीआईएस मैपिंग, सैटेलाइट मॉनिटरिंग और अर्ली वार्निंग सिस्टम को सशक्त किया जा रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेंसर, डिजिटल मॉनिटरिंग और रैपिड रिस्पॉन्स टीमों की तैनाती से जोखिम कम करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्य होने के कारण हिमस्खलन उत्तराखंड की बड़ी चुनौती है। संवेदनशील क्षेत्रों में पर्यटन, तीर्थाटन और पर्वतारोहण को सुरक्षित बनाना सरकार की प्राथमिकता है। शीतलहर और भारी हिमपात से निपटने के लिए सभी जिलों को अर्ली वार्निंग सिस्टम से जोड़ा गया है। जिलाधिकारियों को अलाव, रैन बसेरे और कंबलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने शीतलहर के दौरान हाइपोथर्मिया, फ्लू और निमोनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जिला अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और मोबाइल मेडिकल यूनिटों को अलर्ट मोड में रखने को कहा। सीमांत और ऊंचाई वाले इलाकों में आवश्यक दवाइयों, हीटिंग उपकरणों और प्राथमिक उपचार सामग्री की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया। साथ ही ‘युवा आपदा मित्र’ और ‘आपदा सखी’ योजनाओं को और मजबूत करने की बात कही।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि शीतलहर का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ता है, लेकिन इसके परिणाम गंभीर होते हैं। इसे केवल मौसमी चुनौती नहीं, बल्कि प्रशासनिक और सामाजिक दायित्व के रूप में देखा जाना चाहिए।

कार्यक्रम में एनडीएमए सदस्य राजेंद्र सिंह, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में अब बिजली के फाल्ट से मिलेगी निजात

By lokmatujala
उत्तराखंड

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, मुजफ्फरनगर के लोगों का वाहन तोताघाटी में पलटा, 13 लोग थे सवार

By lokmatujala
उत्तराखंड

दवाई बांटकर लौट रहा स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी गदेरे में बहा, सर्च ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिल सका

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने गोशालाओं को 68 करोड़ 34 लाख रुपये का चारा अनुदान वितरित किया
March 5, 2026
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने ‘होली मिलन समारोह’ में दी शुभकामनाएं
March 5, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?