By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » अंबरनाथ में पहले गठबंधन टूटा और अब हो गया खेला… कांग्रेस के 12 पार्षद बीजेपी में शामिल
राष्ट्रीय

अंबरनाथ में पहले गठबंधन टूटा और अब हो गया खेला… कांग्रेस के 12 पार्षद बीजेपी में शामिल

lokmatujala
Last updated: January 8, 2026 5:03 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस के सभी 12 निलंबित पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन पार्षदों को बीजेपी में शामिल कराया।

बीजेपी में शामिल हुए 12 पार्षद

बीजेपी में इन पार्षदों को शामिल करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में रवींद्र चव्हाण ने लिखा कि ‘भाजपा परिवार की विकासोन्मुखी और जनहितैषी कार्यशैली से प्रेरित होकर, उबाथा समूह के कल्याण ग्रामीण उप-जिला प्रमुख राहुल भगत ने विकास का ‘कमल’ अपने कंधों पर उठाया। इस अवसर पर भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया गया और उन्होंने भाजपा के भविष्य के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।’

रवींद्र चव्हाण ने आगे लिखा कि ‘इस अवसर पर कल्याण-डोंबिवली नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष और निर्विरोध भाजपा उम्मीदवार दीपेश म्हात्रे, जयेश म्हात्रे, हर्षदताई भोईर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।’

ठाणे जिले में अंबरनाथ नगर परिषद के चुनावों में इन पार्षदों ने बीजेपी के साथ मिलकर अंबरनाथ विकास अघाड़ी (AVA) नाम से पार्टी बनाई थी। पार्षदों के नई पार्टी बनाने के बाद कांग्रेस ने इन्हें निलंबित कर दिया था। लेकिन अब ये सभी 12 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव

अंबरनाथ नगर परिषद के चुनाव में शिंदे गुट की शिवसेना को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना 27 सीटें जीतकर भी बहुमत के आंकड़े से चार कदम पीछे रह गई। इस चुनाव में बीजेपी ने 14, कांग्रेस ने 12 और एनसीपी ने 4 सीटें जीतीं।

अंबरनाथ नगर परिषद के चुनाव में बीजेपी ने खेला कर दिया। बीजेपी ने इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी शिंदे गुट की शिवसेना को दरकिनार करते हुए कांग्रेस और एनसीपी से हाथ मिला लिया और अंबरनाथ विकास अघाड़ी का गठन किया। एक निर्दलीय को साथ में लेकर इन तीनों पार्टी ने पार्षदों की संख्या 32 तक पहुंचाई। इस संख्या ने बहुमत के आंकड़े 30 को पार कर दिया।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

पंजाब में निवेश का नया दौर: 1.5 लाख करोड़ से अधिक निवेश और 5 लाख रोजगार

चंडीगढ़। पंजाब में निवेश का माहौल बीते कुछ वर्षों में तेजी से बदला…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

दिल्ली/एनसीआरमुख्य ख़बरराष्ट्रीय

बड़ा बदलाव: 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो बार, CBSE ने जारी किया फाइनल शेड्यूल

By lokmatujala
राष्ट्रीय

“1965 से 2019 तक दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाला MIG-21 अब इतिहास बनेगा”

By lokmatujala
राष्ट्रीय

50% टैरिफ विवाद के बीच भारत-अमेरिका व्यापारिक चर्चा

By lokmatujala
राष्ट्रीय

GST 2.0: शराब पर असर नहीं, मगर सिगरेट-कोल्ड ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक होंगे पहले से महंगे

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंजाब में निवेश का नया दौर: 1.5 लाख करोड़ से अधिक निवेश और 5 लाख रोजगार
January 12, 2026
पंजाब में 2025 में भ्रष्टाचार पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति का असर दिखाई दिया
January 12, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?