By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » एसी खराब, धीमी रफ्तार और बेवजह स्टॉप, प्रीमियम सेवा पर यात्रियों की नाराज़गी
उत्तराखंड

एसी खराब, धीमी रफ्तार और बेवजह स्टॉप, प्रीमियम सेवा पर यात्रियों की नाराज़गी

lokmatujala
Last updated: September 15, 2025 10:23 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित सुपर डीलक्स वोल्वो बस सेवा एक समय यात्रियों के लिए सबसे भरोसेमंद मानी जाती थी। तेज़ रफ्तार, आरामदायक सफर और तय समय पर दिल्ली पहुंचाने का दावा ही इसकी पहचान था। लेकिन हाल के दिनों में हालात बदल गए हैं। अब यही सेवा यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।

Contents
नॉन-स्टॉप का दावा, लेकिन सफर में कई स्टॉपयात्रियों का आरोप – नियमों की उड़ रही धज्जियांसीएम ऑफिस तक पहुँची शिकायतनिजी बसों से भी महंगा किरायाप्रबंधन की सफाई – कार्रवाई का आश्वासनयात्रियों की उम्मीद – सेवा में सुधार हो

नॉन-स्टॉप का दावा, लेकिन सफर में कई स्टॉप

परिवहन निगम इन बसों को “देहरादून-दिल्ली नॉन-स्टॉप” सेवा के रूप में प्रचारित करता है। सामान्य बसों की तुलना में लगभग ढाई गुना किराया (945 रुपये) वसूलने के बावजूद यह सेवा यात्रियों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही।
पहले जहां यात्री साढ़े चार घंटे में दिल्ली पहुंच जाते थे, वहीं अब यह यात्रा पांच से साढ़े पांच घंटे में पूरी हो रही है। मुजफ्फरनगर बाईपास और खतौली बाईपास जैसे स्थानों पर बसें आधा से पौन घंटा तक रुक रही हैं।

यात्रियों का आरोप – नियमों की उड़ रही धज्जियां

यात्रियों का कहना है कि चालक और परिचालक मनमाने तरीके से बसें रोकते हैं। कई बार बसों को अनुबंधित जगहों के बजाय निजी ढाबों पर 30 से 45 मिनट तक खड़ा कर दिया जाता है। इतना ही नहीं, बस अड्डे पर निर्धारित समय से पहले एसी चालू नहीं किया जाता और रास्ते में कई बार एसी बंद भी कर दिया जाता है।
यात्रियों का आरोप है कि अब इन बसों की अधिकतम गति भी 60–65 किमी प्रति घंटा रह गई है, जबकि पहले ये तेज़ गति से चलती थीं। उनका मानना है कि धीमी गति से चलाने के पीछे डीज़ल बचाने की कोशिश की जा रही है।

सीएम ऑफिस तक पहुँची शिकायत

बीते जून महीने में नाराज़ यात्रियों ने सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद परिवहन निगम मुख्यालय ने आदेश जारी किए कि वोल्वो बसें साढ़े चार घंटे में दिल्ली पहुंचेंगी और रास्ते में केवल 15 मिनट प्रसाधन के लिए रुकेंगी।
लेकिन यात्रियों का कहना है कि आदेशों का पालन सिर्फ कागज़ों में हो रहा है, ज़मीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं।

निजी बसों से भी महंगा किराया

देहरादून-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली निजी वोल्वो और स्लीपर बसें निगम की बसों से लगभग आधे किराए में सेवा देती हैं। फिर भी यात्री भरोसे और सुरक्षा के चलते निगम की वोल्वो चुनते रहे हैं। लेकिन लगातार घटती सुविधाएं और बढ़ती मनमानी इस भरोसे को तोड़ रही हैं।

प्रबंधन की सफाई – कार्रवाई का आश्वासन

ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने माना कि पहले बसों को छपार टोल प्लाज़ा पर रोका जाता था, लेकिन वहां सफाई व्यवस्था ठीक न होने के कारण यात्रियों ने आपत्ति जताई। अब बसों को किसी ढाबे पर केवल 15 मिनट प्रसाधन के लिए रोकने की अनुमति है।
उन्होंने कहा – “यदि चालक-परिचालक तय समय से अधिक देर बस रोकते हैं, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिचालकों को यह निर्देश दिया गया है कि यात्रियों को स्पष्ट जानकारी दें कि बस केवल 15 मिनट के लिए रुकेगी।”

यात्रियों की उम्मीद – सेवा में सुधार हो

निगम की वोल्वो बस सेवा को यात्रियों ने हमेशा प्रीमियम सेवा के रूप में चुना है। वे कहते हैं कि महंगा किराया देने के बावजूद उन्हें साधारण बस जैसी सुविधा मिल रही है। यात्रियों की मांग है कि चालक-परिचालकों पर सख्ती हो, समय की पाबंदी लागू की जाए और वोल्वो सेवा की खोई हुई साख वापस लौटे।

TAGGED:उत्तराखंड परिवहन निगम वोल्वोउत्तराखंड रोडवेज वोल्वो बसउत्तराखंड वोल्वो बस सेवादिल्ली देहरादून वोल्वो किराया 2025दिल्ली देहरादून वोल्वो शिकायतदेहरादून दिल्ली नॉन स्टॉप बसदेहरादून दिल्ली बस यात्री नाराज़गीदेहरादून दिल्ली वोल्वो बसदेहरादून दिल्ली वोल्वो समयदेहरादून से दिल्ली वोल्वो किराया
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
हरियाणा: मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस हेल्थ और इंश्योरेंस सुविधा शुरू

 चंडीगढ़। मीडिया वेल-बीइंग एसोसिएशन ने हरियाणा के मीडिया कर्मियों और उनके परिवार के…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ के पांखू के माँ कोकिला कोठग्याड़ी मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ में मौजूद श्रद्धालुओं को किया वर्चुअली संबोधित

By lokmatujala
उत्तराखंड

डेंगू-चिकनगुनिया से जंग: उत्तराखंड सरकार की समेकित रणनीति, हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य : स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार

By lokmatujala
उत्तराखंड

भारत सरकार के पी.एल.एफ.सर्वेक्षण के अनुसार राज्य में लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट, वर्क पॉपुलेशन रेशियो में हुई वृद्धि

By lokmatujala
उत्तराखंड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को दिया संदेश – जाओ, छा जाओ

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा: मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस हेल्थ और इंश्योरेंस सुविधा शुरू
February 19, 2026
कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर होंगे हिमाचल मंत्रिमंडल में शामिल, मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में किया ऐलान
February 19, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?