By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » रायपुर फैक्ट्री में कॉन्ट्रैक्ट लेबर शोषण, मजदूरों को मिले तनख्वाह के सुरक्षा आश्वासन
उत्तराखंड

रायपुर फैक्ट्री में कॉन्ट्रैक्ट लेबर शोषण, मजदूरों को मिले तनख्वाह के सुरक्षा आश्वासन

lokmatujala
Last updated: September 5, 2025 2:50 pm
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में स्थित ओप्टो इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री में कॉन्ट्रैक्ट मजदूरों के साथ अवैध वसूली और शोषण के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मजदूरों का कहना है कि फैक्ट्री के मैनेजर उनसे हर महीने 4 से 5 हजार रुपये तक की वसूली कर रहे थे। इसके अलावा कार्यस्थल पर गाली-गलौज और दुर्व्यवहार भी किए जाने की शिकायतें हैं। विरोध करने पर नौकरी से निकालने और फर्जी मुकदमे दर्ज करने की धमकी दी जाती थी।

मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन
अवैध वसूली और शोषण के विरोध में फैक्ट्री के सभी कॉन्ट्रैक्ट मजदूर आज सुबह मुख्य द्वार पर इकट्ठा हुए और बहिष्कार की योजना बनाई। फैक्ट्री प्रशासन ने शुरुआत में उन्हें विरोध जताने से रोकने की कोशिश की। लेकिन उत्तराखंड इंटक के पदाधिकारीयों के आगमन के बाद मजदूरों का हौसला बढ़ा और उनका आवाज़ बुलंद हुई।

इंटक ने की कार्रवाई की मांग
उत्तराखंड इंटक के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव देव सिंह पंवार और युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज क्षेत्री के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने फैक्ट्री प्रशासन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मजदूरों पर हो रहे शोषण और अवैध वसूली की जानकारी दी और उचित कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन का आश्वासन
फैक्ट्री के प्रशासनिक अधिकारी अवधेश कुमार यादव ने प्रतिनिधि मंडल से लंबी बातचीत के बाद भरोसा दिया कि दोषी निजी कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब तक नई कंपनी से कॉन्ट्रेक्ट नहीं होता, फैक्ट्री सीधे मजदूरों के खातों में प्रतिमाह तनख्वाह भेजेगी।

मजदूरों में संतोष
इंटक के हस्तक्षेप और प्रशासनिक आश्वासन के बाद मजदूरों में संतोष का माहौल देखा गया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि उनके अधिकार सुरक्षित रहेंगे और किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या शोषण की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड में कॉन्ट्रैक्ट मजदूरों के हित में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से भविष्य में अन्य कंपनियों में भी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होगी।

TAGGED:अवैध वसूलीइंटक देहरादूनउत्तराखंड इंटकउत्तराखंड मजदूर समाचारउत्तराखंड मजदूर हकउत्तराखंड लेबर यूनियनउत्तराखंड श्रम समाचारउत्तराखंड श्रमिक अधिकारओप्टो इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्रीकॉन्ट्रैक्ट मजदूरकॉन्ट्रैक्ट लेबर विवाददेहरादून मजदूर शोषणदेहरादून लेबर केसदेहरादून लेबर न्यूजफैक्ट्री मजदूर विरोधमजदूर न्यायमजदूर हकश्रम कानून उत्तराखंडश्रम शोषण मामलेश्रमिक सुरक्षा उत्तराखंड
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंडखेल

14 साल बाद टूटा राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड, 20 किमी रेस वॉक में 6 एथलीटों ने पार की गुरमीत सिंह की उपलब्धि, सर्विन सेबस्टियन के नाम नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड 

By lokmatujala
उत्तराखंड

धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो IAS और एक PCS अफसर सहित 12 निलंबित – Parvat Sankalp News

By lokmatujala
उत्तराखंड

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अनुदेशक भर्ती का रिजल्ट किया जारी

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन जिलों में झमाझम होगी बारिश, अलर्ट जारी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
नाभा रियासत में 124 साल बाद लौटी शाही दस्तारबंदी, सीएम नायब सैनी भी हुए शामिल
February 4, 2026
हरियाणा में पहली बार शुरू होगा स्टेट इनोवेशन मिशन, सीएम सैनी खुद संभालेंगे कमान
February 4, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?