By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » निर्वाचन आयोग की सौगात: बूथ लेवल अधिकारियों की आय में बंपर बढ़ोतरी, ERO-AERO का मानदेय तय
राष्ट्रीय

निर्वाचन आयोग की सौगात: बूथ लेवल अधिकारियों की आय में बंपर बढ़ोतरी, ERO-AERO का मानदेय तय

lokmatujala
Last updated: August 2, 2025 9:52 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए उनके वार्षिक पारिश्रमिक में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को मिलने वाली वार्षिक राशि को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹12,000 कर दिया है, जबकि BLO पर्यवेक्षकों का पारिश्रमिक ₹12,000 से बढ़ाकर ₹18,000 प्रतिवर्ष कर दिया गया है।

Contents
पहली बार ERO और AERO को मिलेगा वार्षिक मानदेयमतदाता सूची की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में कदमउत्तराखंड में कार्यरत हैं 13 हजार BLO

इसके अलावा, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए BLO को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि भी अब ₹1,000 से बढ़ाकर ₹2,000 कर दी गई है।

पहली बार ERO और AERO को मिलेगा वार्षिक मानदेय

निर्वाचन आयोग ने पहली बार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) के लिए भी मानदेय निर्धारित किया है। अब ERO के रूप में कार्यरत उप-जिला मजिस्ट्रेट (SDM) को ₹30,000 और AERO के रूप में नियुक्त तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को ₹25,000 वार्षिक मानदेय दिया जाएगा।

चुनाव आयोग पहले ही विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के तहत BLOs को ₹6,000 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने को मंजूरी दे चुका है, जिसकी शुरुआत बिहार से की गई थी।

मतदाता सूची की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में कदम

आयोग का यह निर्णय क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत उन चुनाव अधिकारियों को सम्मान और उचित पारिश्रमिक देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है, जो सटीक मतदाता सूची तैयार करने, मतदाताओं की सहायता करने और पूरे निर्वाचन तंत्र को सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उत्तराखंड में कार्यरत हैं 13 हजार BLO

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड राज्य में वर्तमान में लगभग 13,000 बूथ लेवल ऑफिसर कार्यरत हैं। वहीं, ERO के रूप में लगभग 70 उप-जिला मजिस्ट्रेट तैनात हैं, जो निर्वाचन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण स्तंभ माने जाते हैं।

TAGGED:BLO SupervisorBooth Level Officer (BLO)Election Commission of IndiaElection Duty.Election ReformsElectoral ProcessHonorarium HikeIncentive AmountPersonnelRemuneration HikeVoter List Revision
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा चैप्टर लॉन्च किया

चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

12 फरवरी को होगी कैबिनेट बैठक, बजट के प्रस्ताव और भू-कानून विधेयक पर हो सकती है चर्चा

By lokmatujala
राष्ट्रीय

अंबरनाथ में पहले गठबंधन टूटा और अब हो गया खेला… कांग्रेस के 12 पार्षद बीजेपी में शामिल

By lokmatujala
राष्ट्रीय

अदाणी ग्रुप का बड़ा ऐलान, अगले 5 साल के अंदर कच्छ में होगा 1.5 लाख करोड़ का निवेश

By lokmatujala
राष्ट्रीय

“1965 से 2019 तक दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाला MIG-21 अब इतिहास बनेगा”

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा चैप्टर लॉन्च किया
March 10, 2026
हरियाणा विधानसभा में आयुष्मान-चिरायु योजना पर तीखी बहस, कांग्रेस विधायकों का वाकआउट
March 10, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?