By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » भीषण आपदा से जूझ रहे हिमाचल के लिए भाजपा ने केंद्र का दरवाजा खटखटाया, मांगी राहत
हिमाचल प्रदेश

भीषण आपदा से जूझ रहे हिमाचल के लिए भाजपा ने केंद्र का दरवाजा खटखटाया, मांगी राहत

lokmatujala
Last updated: July 25, 2025 6:48 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज, कंगना रणौत, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, विधायक विनोद कुमार, हंसराज और दीपराज शामिल थे।

जेपी नड्डा से शुरू हुई वार्ताएं

प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य, उर्वरक एवं रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर आपदा की गंभीर स्थिति से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि जेपी नड्डा स्वयं 9 जुलाई को मंडी जिले का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया था।

नितिन गडकरी से राष्ट्रीय राजमार्गों को लेकर हुई चर्चा

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। जयराम ठाकुर ने उन्हें प्रदेश में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति से अवगत कराया। इस पर गडकरी ने सड़क रखरखाव और पुनर्निर्माण हेतु हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

गृह मंत्री अमित शाह से भी की विस्तृत चर्चा

प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और प्रदेश की त्रासदी की विस्तार से जानकारी दी। जयराम ठाकुर ने उन्हें आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण में केंद्र से विशेष सहयोग की मांग की, साथ ही गृह मंत्री को हिमाचल दौरे का भी अनुरोध किया।

गौरतलब है कि आपदा के दौरान अमित शाह ने NDRF, ITBP, सेना और वायुसेना की टीमों की तत्काल तैनाती सुनिश्चित की थी। उन्होंने आपदा के महज 20 दिनों के भीतर अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम को प्रदेश भेजकर नुकसान का आकलन करवाया।

आपदा के कारणों पर भी हो रहा अध्ययन

जयराम ठाकुर ने बताया कि भाजपा की ओर से आपदा के कारणों पर शोध की मांग की गई थी, जिस पर केंद्र ने उच्च स्तरीय अध्ययन टीम का गठन भी तत्काल प्रभाव से कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार भविष्य में भी राहत एवं पुनर्वास कार्यों में हरसंभव मदद करती रहेगी।

 

TAGGED:Anurag ThakurBJP delegationCentral GovernmentDeeprajHansrajHarsh MahajanHimachal PradeshIndu GoswamiJairam ThakurKangana Ranautnatural disasterRajeev BhardwajRajeev Bindalsenior ministersSikander KumarSuresh KashyapVinod Kumar
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी को मिला नया सदस्य, सीएम से मिले विदुर मेहता

By lokmatujala
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल: सीनियर नेशनल कबड्डी टीम चयन में अनियमितताओं का आरोप, मंत्री ने जांच कमेटी गठित की

By lokmatujala
उत्तराखंड

स्वच्छ भारत मिशन के ‘क्लीन टॉयलेट चैलेंज’ में उत्तराखंड को तीसरा स्थान

By lokmatujala
राज्यहिमाचल प्रदेश

भू-तापीय ऊर्जा से रोजगार और ईको-टूरिज्म को मिलेगा नया प्रोत्साहन

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में फैक्ट्री हादसा, CM ने पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की
March 9, 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बजट प्रस्ताव पर आठ विभागीय समितियों की रिपोर्ट, संशोधन का रास्ता खुलेगा
March 9, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?