By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » खतरा फिर मंडराया! लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित, BRO ने शुरू किया ट्रीटमेंट
उत्तराखंड

खतरा फिर मंडराया! लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित, BRO ने शुरू किया ट्रीटमेंट

lokmatujala
Last updated: July 25, 2025 6:11 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

बदरीनाथ हाईवे पर स्थित भूस्खलन संवेदनशील क्षेत्र लामबगड़ में तीन वर्षों की शांति के बाद एक बार फिर से भूस्खलन सक्रिय हो गया है। चट्टानों से बड़े-बड़े बोल्डर छिटककर हाईवे पर गिर रहे हैं, जिससे मार्ग पर खतरा उत्पन्न हो गया है। हिल साइड पर बनाई गई सुरक्षा दीवार भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीमा सड़क संगठन (BRO) ने भूस्खलन क्षेत्र में फिर से ट्रीटमेंट कार्य शुरू कर दिया है। भूस्खलन प्रभावित चट्टान के ऊपरी हिस्से पर दो पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं, जो लगातार बोल्डर और मलबा हटाने का कार्य कर रही हैं।

तीर्थयात्रा और सैन्य आवाजाही पर पड़ता है असर

लामबगड़ में बार-बार होने वाले भूस्खलन के कारण न केवल बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा कई बार बाधित हुई है, बल्कि चीन सीमा की ओर सेना की आवाजाही भी प्रभावित होती रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2015 में इस क्षेत्र के स्थायी उपचार की दिशा में कार्य शुरू किया गया था।

BRO द्वारा अलकनंदा नदी के किनारे से लगभग 120 मीटर लंबी नई सड़क का निर्माण किया गया था और चट्टानों के बाहरी हिस्से पर मजबूत सुरक्षा दीवार भी खड़ी की गई थी। इसके बाद बीते तीन वर्षों तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही।

अब फिर से खतरा बढ़ा, ट्रीटमेंट कार्य तेज

हालांकि अब एक बार फिर भूस्खलन सक्रिय हो गया है। BRO के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि, “लामबगड़ क्षेत्र में पूर्व में स्थायी ट्रीटमेंट किया गया था, जिससे काफी हद तक स्थिरता आई थी। फिलहाल हाईवे की चौड़ाई के कारण यातायात बाधित नहीं हो रहा है, लेकिन चट्टानों से गिरते बोल्डर खतरा पैदा कर रहे हैं। इसके मद्देनज़र ट्रीटमेंट कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है।”

BRO की टीमें अब तेजी से कार्य कर रही हैं ताकि यात्रियों और सेना की आवाजाही सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

 

TAGGED:Badrinath HighwayBorder Roads Organizationboulders on highwayBROdamaged protection wallDebris removalLambagad landslidelandslide active againlandslide treatment workPoklen machinesroad hazardrockfalls
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट

By lokmatujala
उत्तराखंड

अल्मोड़ा के चुनावी समर में उतरी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, मेयर पद के प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो और जनसभा

By lokmatujala
उत्तराखंड

मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश, जनहानि रोकने के लिए प्रशासन सतर्क

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

अमित शाह 21 जनवरी को उत्तराखंड आगमन पर, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
केंद्रीय बजट से हरियाणा के उद्योग, कृषि और युवा शक्ति को मिलेगी ऐतिहासिक गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
February 1, 2026
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?