By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » झारखंड की जनता की समस्याएं और गहराईं: झामुमो ने भाजपा पर साधा निशाना
झारखंड

झारखंड की जनता की समस्याएं और गहराईं: झामुमो ने भाजपा पर साधा निशाना

lokmatujala
Last updated: July 15, 2025 11:37 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 11 साल पूरे होने पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के इन 11 वर्षों ने झारखंड के आम लोगों की समस्याओं को कम करने के बजाय और अधिक गहरा कर दिया है। झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य और प्रवक्ता डॉ. तनुज खत्री ने कहा कि यह एक दशक नहीं, बल्कि संघर्षों और अनुत्तरित सवालों की श्रृंखला रही है।

सरना धर्म कोड को लेकर केंद्र की चुप्पी पर सवाल
झामुमो ने जोर देकर कहा कि झारखंड विधानसभा ने सर्वसम्मति से ‘सरना धर्म कोड’ को मान्यता देने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से आज तक कोई सार्थक कार्रवाई नहीं हुई। खत्री ने आरोप लगाया कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि आदिवासी समुदायों की अस्मिता और सम्मान के प्रति जानबूझकर किया गया अनादर है।

मणिपुर की हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अपराध पर पीएम को घेरा
डॉ. खत्री ने मणिपुर में लंबे समय से जारी हिंसा और विशेष रूप से महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र कर कहा कि इन घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी न केवल प्रशासनिक विफलता बल्कि नैतिक दिवालियापन को भी उजागर करती है।

‘हसदेव जंगलों में पेड़ों की कटाई से आदिवासी हितों की अनदेखी’
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल में पेड़ों की कटाई की अनुमति देकर सरकार ने पर्यावरण और आदिवासी अधिकारों के प्रति अपनी असल सोच उजागर कर दी है। एक तरफ यह सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जलवायु परिवर्तन की बात करती है और दूसरी ओर देश के ‘ग्रीन लंग्स’ को काट रही है। जंगल और जमीन आदिवासियों का जीवन है, जिसे यह सरकार समझने में विफल रही है।

‘परीक्षा घोटालों और नोटबंदी युवा सपनों के साथ विश्वासघात’
झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि NEET, NET और SSC जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक अब आम हो गया है। यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के सपनों और मेहनत के साथ किया गया विश्वासघात है। नोटबंदी को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस फैसले ने छोटे व्यापारियों, मजदूरों और आम लोगों को बर्बाद कर दिया। 100 से ज्यादा लोगों की जान गई, नौकरियां खत्म हो गईं और अंत में वही पुरानी मुद्रा वापस आ गई। फिर भी सरकार इसे उपलब्धि बताती है।

कृषि कानून और महिला आरक्षण पर भी उठाए सवाल
केंद्र सरकार द्वारा बिना संवाद के लागू किए गए तीन कृषि कानूनों को लेकर भी झामुमो ने तीखा हमला बोला। खत्री ने कहा कि इन कानूनों के खिलाफ ऐतिहासिक किसान आंदोलन हुआ, जिसमें 700 से अधिक किसानों की मौत हुई। अंततः सरकार को उन्हें वापस लेना पड़ा, यह जनता के विश्वास के साथ धोखा था। महिला आरक्षण बिल को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनावी रणनीति के तहत बड़ा एलान किया, लेकिन लागू करने को 2029 के बाद तक टाल दिया जो यह साबित करता है कि यह सिर्फ दिखावा था।

महंगाई और संस्थागत दुरुपयोग पर भी जताई नाराजगी
डॉ. खत्री ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। दाल, सब्जी और दूध जैसी जरूरी चीजें आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गई हैं, जबकि सरकार तेज आर्थिक विकास की बात करती है। साथ ही उन्होंने सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया, जिन्हें विपक्ष को परेशान करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

‘संविधान की आत्मा को कुचला गया’
झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि संसद अब संवाद और सहमति के बजाय निर्देशों पर चलती है। संविधान की आत्मा संवाद और समावेशिता को बार-बार कुचला गया है। उन्होंने कहा कि देश अब एक चौराहे पर खड़ा है, जहां उसे तय करना है कि वह खोखले प्रचार में उलझा रहेगा या सच्चाई का सामना कर आगे बढ़ेगा।

‘नारे नहीं, न्याय चाहिए’
खत्री ने अंत में कहा कि झारखंड अब नारे नहीं, न्याय मांग रहा है। जल, जंगल, जमीन और पहचान की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है और झारखंड की जनता अब अपने अधिकारों के लिए निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार है।

TAGGED:BJP 11 YearsCentral Committee MemberDr. Tanuj KhatriJharkhand Mukti MorchaJharkhand politicsJMMModi Government CriticismPolitical AttackPublic Issues
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

झारखंड

JAC 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 31 मई को होगा घोषित

By lokmatujala
झारखंड

झारखंड: जुलूस पर पथराव के बाद दो समुदायों में तनाव, सुरक्षा बढ़ाई गई

By lokmatujala
झारखंड

6 डिजिटल पोर्टल और नवाचार हब के साथ CM सोरेन की नई पहल, रांची में शिक्षा और विज्ञान को बढ़ावा

By lokmatujala
झारखंड

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंजाब में ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान शुरू, मान सरकार ने दिखाई निर्णायक सख्ती
January 21, 2026
पंजाब कैबिनेट ने गन्ना किसानों के लिए 68.50 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी को मंजूरी दी
January 21, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?