By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का मरीजों ने उठाया लाभ, मरीजों की सेहत का हाल जानने चिकित्सक चोपर से पहुंचे कर्णप्रयाग
उत्तराखंडस्वास्थ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का मरीजों ने उठाया लाभ, मरीजों की सेहत का हाल जानने चिकित्सक चोपर से पहुंचे कर्णप्रयाग

lokmatujala
Last updated: May 17, 2025 6:46 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से कर्णप्रयाग में विशाल कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। चमोली जनपद के दूूरस्थ क्षेत्र में डाॅक्टरों को कैंप स्थल पर पहुंचाने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन, देहरादून ने चैपर की व्यवस्था की। स्थानीय निवासियों ने अस्पताल प्रबन्धन की इस पहल का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के दूरस्थ क्षेत्रों में जहां स्वास्थ्य सेवाआंे की भारी कमी है, ऐसे में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन की ऐसी दूरदर्शी सोच सराहनीय है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग, जयकंडी, चमोली में गुरुवार को कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 1585 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिये।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। शिविर में कर्णप्रयाग के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल विशिष्ट अतिथि पृथवी सिंह रौतेला, अध्यक्ष नगरपंचायत, नन्दप्रयाग, विशिष्ट अतिथि प्रकाश थपलियाल पूर्व संयुक्त सचिव, सूचना एवम् प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ,ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून को पहाड़ व मैदान के मरीजों की लाइफ लाइन के रूप में जाना जाता है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आमजन को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून ने कर्णप्रयाग क्षेत्र में कैंप आयोजित कर क्षेत्रवासियों को कैंसर जागरूकता के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की और आमजन के लिए कैंप लगाया। इसके लिए उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अस्पताल प्रबन्धन से आग्रह किया कि भविष्य में भी कर्णप्रयाग में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि कैंसर के प्रति समाज के हर वर्ग में जागरूकता बेहद जरूरी है। कैंसर से डरना नहीं लड़ना है। उन्होंने कई ऐसे उदाहरण पेश किए जिसमें कैंसर जागरूकता होने पर कई मरीजों को कैंसर की प्रथम स्टेज पर ही डायग्नोसिस हो गया और मरीज की जान बचाई गई। उन्होंने आहवाहन किया कि आप सभी अपने आस पास इस बात की जानकारी दें कि यदि किसी भी व्यक्ति में कैंसर का कोई लक्षण दिखाई दे तो वह कैंसर विशेषज्ञ से तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। अपने व्याख्यान में उन्होंने कैसर के लक्षण, उपचार, आधुनिक तकनीकों एवम् रोकथाम से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक बुद्धि बल्लभ डोभाल, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग, सुमन कुमार, संदीप , सुरेन्द्र जोशी, संगीता पंवार, ऋतु मैठाणी, नीलिमा पैलु, सोनाली बिष्ट, सोनाली बहुगुणा, गम्भीर सिंह, अनूप कुमार, किशन सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। शिविर में कैसर विशेषज्ञ डॉ पंकज कुमार गर्ग, न्यूरोलोजिस्ट डॉ. प्रांजल जोशी, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. पराग गुप्ता, आईवीएफ एमव् स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ आयुष्मा पुरी, सर्जरी विभाग से डाॅ अनुराग बिजल्वाण, मेडिसिन विभाग से डॉ जसकरण बजाड एवम् डाॅ राहिल अनवर शिशु एवम् बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मोहम्मद शाबान, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ ऋषभ डोगरा, नेत्र रोग विभाग से डॉ श्रीयांशी, मनोरोग विभाग से डॉ तानिय गर्ग, हड्डी रोग विभाग से डॉ मोहम्मद शिफा, दंत रोग विभाग से डॉ सरीता अनेजा, फिजियोथैरिपिस्ट डॉ रविन्द्र सिंह ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जॉच, ब्लड शुगर जॉच एवम् ब्लड प्रेशर जॉच निःशुल्क की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं। शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पीआरओ जितेन्द्र यादव, हरिशंकर गौड, दिनेश रतूड़ी, भूपेन्द्र रतूड़ी का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर विधायक के द्वारा विधालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया गया तथा संगीत कक्ष हेतु तीन लाख रुपए देने की घोषणा की गयी।

TAGGED:Chief Guest MLA Karnaprayag Anil NautiyalDehradunFree Health Checkup CampHead of Cancer Surgery Department Dr. Pankaj Kumar GargKarnaprayagNewsShri Mahant Indiresh HospitalSpecial Guest Prithvi Singh RautelaUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया शहीद सम्मान यात्रा 2 का शुभारम्भ..

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

हरिद्वार में आज अमित शाह की जनसभा, ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

By lokmatujala
उत्तराखंड

LUCC घोटाला: धामी सरकार ने दी CBI जांच को हरी झंडी, उत्तराखंड में हड़कंप

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

आईआईटी BHU में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के 2 आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत, एक सलाखों के पीछे

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मुख्यमंत्री नायब सैनी की बैठक: एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान
March 13, 2026
अनिल विज से मिलने पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
March 13, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?