By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद  में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद  में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

lokmatujala
Last updated: May 17, 2025 6:40 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा शनिवार को आंचलिक विज्ञान केंद्र, देहरादून में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम थी – “यंत्र–युगांतर : नवाचार, अनुसंधान और तीव्रता की ओर”। कार्यक्रम में यूकॉस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत ने युवाओं को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को परिषद की सहायता प्रणालियों का लाभ उठाकर अपने विचारों को सस्टेनेबल स्टार्टअप्स में बदलना चाहिए।

स्वागत उद्बोधन में यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डी.पी. उनियाल ने कहा कि प्रौद्योगिकी आज जीवन के हर क्षेत्र—स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और आपदा प्रबंधन—का अनिवार्य हिस्सा बन चुकी है। भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) के वैज्ञानिक हरीश चंद्र कर्नाटक ने “अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोगों” पर प्रस्तुति दी। उन्होंने इसरो की यात्रा, उपग्रह प्रक्षेपण, पृथ्वी अवलोकन प्रणाली और जियो-पोर्टल्स की जानकारी दी। साथ ही छात्रों को इसरो के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए अंतरिक्ष क्षेत्र में करियर के लिए प्रेरित किया।

पूर्व प्रशासनिक अधिकारी दिनेश त्यागी ने विज्ञान और तकनीक को जीवनशैली में बदलाव और सतत विकास का आधार बताते हुए ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में तकनीक आधारित व्यावसायिक मॉडल की बात रखी।

इस अवसर पर आईआईआरएस के वैज्ञानिक सी.एम. भट्ट, पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से सामंत रे सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन यूकॉस्ट की वैज्ञानिक अधिकारी जागृति उनियाल ने किया और समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ मनमोहन रावत ने किया। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्र-छात्राएं, शिक्षक और परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन युवाओं को विज्ञान और तकनीक के जरिए सामाजिक बदलाव से जोड़ने का प्रेरक मंच बना।

TAGGED:DehradunFormer administrative officer Dinesh TyagiNational Technology DayNewsScientist Harish Chandra KarnatakaUCOST Joint Director D.P. UniyalUttarakhandUttarakhand State Council of Science and Technology (UCOST)Zonal Science Centre
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला सशक्तिकरण और महिला कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की करी समीक्षा

By lokmatujala
उत्तराखंड

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मॉक ड्रिल की निगरानी

By lokmatujala
उत्तराखंड

खेल करियर में श्रेष्ठ एथलीट रहीं राष्ट्रीय अश्विनी नपच्चा आई उत्तराखण्ड

By lokmatujala
उत्तराखंड

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए  20 अक्तूबर तक पूरी करनी होंगी सभी तैयारियां, हर घंटे की ली जा रही रिपोर्ट

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में रबी-2026 के लिए गेहूं का MSP बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल किया गया
March 12, 2026
हरियाणा में LPG, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, कामर्शियल सिलेंडरों में अस्थाई रुकावट
March 12, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?