By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री धामी ने कहा- एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए सभी को दिखानी होगी एकजुटता
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए सभी को दिखानी होगी एकजुटता

lokmatujala
Last updated: May 3, 2025 5:40 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित भारतीय सर्वेक्षण विभाग सभागार में स्वर्णिम देवभूमि फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” विषय पर अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल चुनावी व्यवस्था का सुधार नहीं, बल्कि लोकतंत्र को अधिक सशक्त, समावेशी और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व पिछले 11 वर्षों में भारत को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में न केवल भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी साख मजबूत की है, बल्कि देश में ऐतिहासिक निर्णयों के माध्यम से लोकतंत्र को नई मजबूती दी गई है। धारा 370 की समाप्ति, जीएसटी की ऐतिहासिक एकीकृत कर व्यवस्था, तीन तलाक़ पर रोक, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), नारीशक्ति वंदन अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता जैसे कानूनों को लागू करना इस दिशा में किए गए महत्वपूर्ण कार्य हैं। ये सभी निर्णय भारत को नई दिशा और गति देने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में बार-बार होने वाले चुनाव अब एक बोझ बन चुके हैं। हर वर्ष किसी न किसी राज्य में चुनाव होते हैं जिससे आचार संहिता लागू होती है और इसका सीधा असर विकास कार्यों पर पड़ता है। इससे योजनाएं रुक जाती हैं और प्रशासन निष्क्रिय हो जाता है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से सरकारी संसाधनों और मानवबल का अत्यधिक उपयोग होता है। शिक्षक, पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी बार-बार चुनाव ड्यूटी में लगाए जाते हैं, जिससे उनके नियमित कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। यह न केवल व्यय की दृष्टि से नुकसानदायक है बल्कि सेवा वितरण की गुणवत्ता को भी प्रभावित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” के रूप में ऐतिहासिक क़ानून बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार यदि एक बार में चुनाव हों तो ₹12 हजार करोड़ तक की बचत होगी। हज़ारों करोड़ों की इस धन राशि को देश में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मज़बूत करने में लगाया जा सकेगा। इसके साथ ही, केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय रहेगा तो सभी कार्य निश्चित समय पर पूरे होंगे।

उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्यों में एक साथ चुनाव होंगे तो नीतिगत समन्वय बेहतर होगा, कार्यों में बाधाएं नहीं आएंगी और योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन संभव होगा। इससे सुशासन और पारदर्शिता को बल मिलेगा और प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक सुचारु रूप से चलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ होंगे तो प्रवासी मतदाता भी अपने गृह राज्य जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित होंगे। इससे लोकतंत्र की भागीदारी बढ़ेगी और जनता की सहभागिता से व्यवस्था अधिक जवाबदेह बनेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में तैयार किया गया जो ड्राफ़्ट लोक सभा में पेश किया गया, वो बहुत ही गहन शोध और विश्लेषण के बाद तैयार किया गया है। इस ड्राफ्ट में एक-एक परिस्थिति का ध्यान रखा गया है कि कैसे सभी राज्यों में ये व्यवस्था लागू करनी है और लागू करने के बाद यदि किसी राज्य की सरकार बीच में भंग हो गई तो उस स्थिति में कैसे चुनाव होंगे। फ़िलहाल इस क़ानून को व्यापक विचार विमर्श हेतु संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया है।

इस दौरान कार्यक्रम में राजयसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पर्यावरणविद पद्म अनिल जोशी, जागर गायिका पद्म बसंती बिष्ट, पद्म कन्हेया लाल पोखरियाल सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, साधु संत एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

TAGGED:Cabinet Minister Ganesh JoshiChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunEnvironmentalist Padma Anil JoshiNational General Secretary BJP Sunil BansalNewsRajya Sabha MP Mahendra BhattSaurabh BahugunaState General Secretary Organization Ajay KumarUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

फेक न्यूज़ के दौर में जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री धामी

By lokmatujala
उत्तराखंडखेल

राष्ट्रीय खेलों में छात्र-छात्राओं की भागीदारी के लिए युवा दिवस से विशेष पहल

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

मानव–वन्यजीव संघर्ष पर सरकार सख्त, मुख्यमंत्री धामी ने दिए प्रभावी नियंत्रण और संरक्षण के निर्देश

By lokmatujala
उत्तराखंड

ग्रीष्मकाल में आसन्न पेयजल संकट से निपटने के लिए पेयजल विभाग चौकस

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
31 मई 2026 तक शुरू होगा मेजर ध्यानचंद खेल विवि का पहला सत्र, शासन ने दिए सख्त निर्देश।
January 22, 2026
CM भगवंत मान और केजरीवाल ने किया देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ, 65 लाख परिवारों को बड़ी सौगात।
January 22, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?