देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी जनपदों में पिछले कुछ दिनों से ठंड का कहर जारी है, मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार,प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय और मैदानी जनपदों में बरसात के साथ ही ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। 11 और 12 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बरसात के साथ ही ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में भारी गिरावट आने की आशंका है। अगले कुछ दिन प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।
Related Posts
उत्तराखंड में न्याय मित्र हेल्पलाइन का विधिवत शुभारंभ, नागरिकों को मिलेगा मुफ्त कानूनी सहायता
- lokmatujala
- October 4, 2024
- 0
देहरादून : मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय / मुख्य संरक्षक के कर कमलों से वरिष्ठ न्यायाधीश / कार्यकारी अध्यक्ष एवं सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, […]
गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों का पालन सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
- lokmatujala
- January 22, 2025
- 0
देहरादून : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य में औद्योगिक उत्पादों के मानकीकरण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु राज्य स्तरीय […]
आईआईटी BHU में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के 2 आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत, एक सलाखों के पीछे
- lokmatujala
- August 31, 2024
- 0
उत्तरप्रदेश : दोस्त के साथ टहलने निकली आईआईटी-बीएचयू की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। […]