उत्तरकाशी : यमुनोत्री हाईवे पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। दोबाटा के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना में चालक बाल-बाल बचा। डंपर के पलटते ही चालक ने कूदकर जान बचाई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह पोल गांव से बड़कोट की तरफ जा रहा डंपर दोबाटा के पास सड़क पर पलट गया। डंपर पलटने से से यमुनोत्री राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। कुछ देर बाद क्रेन की मदद से डंपर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
Related Posts
राष्ट्रीय खेलों को लेकर हर तरफ उत्साह, 28 जनवरी को होगा शुभारंभ
- lokmatujala
- December 28, 2024
- 0
देहरादून: 38 वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्तराखण्ड में हर तरफ उत्साह है। ओलंपियन खिलाड़ी भी इस महा आयोजन का भागीदार बनने के लिए तैयारियों […]
केदारघाटी में चल रहें रेस्क्यू को लेकर आया ये बड़ा अपडेट
- lokmatujala
- August 5, 2024
- 0
देहरादून : सचिव, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दिनांक 31.07.2024 को अतिवृष्टि के कारण अवस्थापना को भारी क्षति पहुंची है। […]
लाभार्थियों के खातों में भेजी गयी 3 करोड 35 लाख की धनराशि, बाल विकास मंत्री ने अपने आवास पर किया डीबीटी
- lokmatujala
- January 27, 2025
- 0
देहरादून : महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का पैसा लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया। इस मद में […]