By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों से नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन 2024-25 की तैयारियों की करी समीक्षा
उत्तराखंड

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों से नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन 2024-25 की तैयारियों की करी समीक्षा

lokmatujala
Last updated: January 18, 2025 6:12 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों से नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रदेश में नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि सभी जनपदों में बैलेट पेपर पहुंच गए हैं। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन को सफलतापूर्वक पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश दिए कि बैलेट पेपर बूथ तक पहुंचाने के लिए पैकेटिंग एवं बंडलिंग सहित अन्य आवश्यक गतिविधियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली किट्स, बैलेट बॉक्स आदि की समुचित व्यवस्था भी समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान एवं मतगणना सहित सभी गतिविधियों के लिए मतदान कर्मियों को दिए जाने वाले सभी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय से पूर्ण किया जाए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी, उनका रूट चार्ट, सुरक्षा दलोें एवं यातायात हेतु वाहनों की उचित व्यवस्था आदि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए। मतदान के उपरान्त पोलिंग पार्टियों को वापस आने में काफी लेट हो जाती है, जिससे उनके वापस घर लौटने के लिए यातायात सुविधा नहीं हो पाती। पोलिंग पार्टियों द्वारा बैलेट बॉक्स वापस जमा कराए जाने के बाद उनको उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए पेमेंट बेस्ड यातायात सुविधा उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जाए।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशनों के लिए आवश्यक सुरक्षा बल का आंकलन एवं तैनाती पर भी विशेष बल दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर पोलिंग स्टेशन एवं पोलिंग बूथ की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखें। क्षेत्रों के भ्रमण कर लॉ एंड ऑर्डर एवं लॉजिस्टिक्स की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पोलिंग पार्टियों के लिए उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोलिंग स्टेशन और पोलिंग बूथों का लगातार दौरा कर नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने शराब सहित अवैध मादक पदार्थों के जब्ती पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के गतिविधियों को रोके जाने हेतु प्रवर्तन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान ड्यूटी में लगे वाहनों के ईंधन के लिए चिन्हित पेट्रोल पम्पों को पूर्व से ही उचित मात्रा में फ्यूल रिजर्व रखा जाए।

इस अवसर पर सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राहुल कुमार गोयल, संयुक्त सचिव कमलेश मेहता एवं उपसचिव वीरेन्द्र रावत सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:DehradunDeputy Secretary Virendra RawatJoint Secretary Kamlesh MehtaNewsSecretary State Election Commission Rahul Kumar GoyalState Election Commissioner Sushil KumarUrban Local Body Elections 2024-25UttarakhandVideo Conferencing
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के साथ सुनी ‘मन की बात’

By lokmatujala
उत्तराखंड

हल्द्वानी में दुखद घटना: युवक ने वीडियो और नोट छोड़कर किया आत्महत्या

By lokmatujala
उत्तराखंड

वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पहाड़ की जनता से मांगी माफी

By lokmatujala
उत्तराखंड

साइबर हमले के 17 दिन बाद आईटीडीए का डाटा सेंटर बहाल, निदेशक बोलीं- दुरुस्त कराएंगे सभी कमियां

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
केंद्रीय बजट से हरियाणा के उद्योग, कृषि और युवा शक्ति को मिलेगी ऐतिहासिक गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
February 1, 2026
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?