By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » निदेशक स्वाति एस भदौरिया ने किया उधम सिंह नगर की स्वास्थ्य ईकाइयों का निरीक्षण
उत्तराखंड

निदेशक स्वाति एस भदौरिया ने किया उधम सिंह नगर की स्वास्थ्य ईकाइयों का निरीक्षण

lokmatujala
Last updated: December 31, 2024 6:17 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

रुद्रपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड की निदेशक स्वाति एस भदौरिया द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर की स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा जिला चिकित्सालय रूद्रपुर के अन्तर्गत सभी वार्डों, एस.एन.सी.यू., लेबर रुम, इमरजेंसी, मैमोग्राफी, रेडियोलॉजी, डी.आई.पी.एच.एल. लैब, नि:शुल्क जांच योजना, टैली-रेडियोलॉजी तथा ओ.पी.डी. कक्षों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान स्वाति एस भदौरिया ने जिला चिकित्सालय रुद्रपुर का निरीक्षण कर वहां संचालित डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्हें अवगत कराया गया कि प्रत्येक माह लगभग 700 से अधिक डायलिसिस किए जा रहें है। अत्यधिक डायलिसिस होने के कारण मरीजों को परेशानी आ रही है जिस हेतु मिशन निदेशक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के अन्य चिकित्सा इकाइयों में भी डायलिसिस सेंटर स्थापित करने हेतु प्रस्ताव मिशन कार्यालय को भेजें। उन्होंने जिला चिकित्सालय की साफ-सफाई व्यवस्था के अन्तर्गत शौचालय का भी निरीक्षण किया। इसके उपरान्त उनके द्वारा जिला चिकित्सालय में निर्माण कार्य, क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनएचएम के अंतर्गत रिक्त पदों को आचार संहिता के पश्चात शीघ्र भरा जाए।

समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की गंभीर समस्या को हल करने के लिए T3 रणनीति–टेस्ट, ट्रीट, टॉक के कार्यान्वयन पर मिशन निदेशक ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि टी-3 रणनीति एनीमिया की समय पर पहचान, उपचार और परामर्श को प्राथमिकता देती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एनीमिया जांच और उपचार स्थलों पर आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, गंभीर एनीमिया के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य केंद्रों को सभी आवश्यक संसाधनों से युक्त किया जाए, आवश्यक सामग्रियों की सूची तैयार कर उस पर सख्त अनुपालन और निगरानी की जाए। मिशन निदेशक द्वारा जनपद में संचालित कार्यक्रम जननी सुरक्षा योजना, आशा डी.बी.टी., फैमिली प्लानिंग, एन.सी.डी., क्वालिटी से सम्बन्धित प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गयी तथा निर्देश दिया गया कि आशाओं से संबंधित समस्त प्रोत्साहन भत्ता एवं लाभार्थियों को मिलने वाला डी.बी.टी. का ससमय भुगतान किया जाए।

मिशन निदेशक द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर स्थित जिला क्षय केंद्र के निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली एवं स्टेट ड्रग स्टोर में टी.बी. के दवाईयों की उपलब्धता का निरीक्षण किया। जिसमें वर्तमान में समस्त दवाईयां उपलब्ध पाई गयी। उन्होंने जिला क्षय रोग अधिकारी को निर्देश दिया कि भविष्य में भी टीबी की दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चत करने हेतु ससमय उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया जाए। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुटकी देवरिया का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेन्द्र मलिक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश आर्या , हिमांशु मुस्यनी, डी.एस. भण्डारी, चॉद मियाँ आदि उपस्थित रहे।

TAGGED:Additional Chief Medical Officer Dr. Harendra MalikChief Medical Officer Dr. Manoj Kumar SharmaDirector Swati S BhadauriaDistrict Tuberculosis Officer Dr. Rajesh AryaHimanshu MusyaniNational Health MissionNewsRudrapurUdham Singh NagarUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

सचिव पेयजल शैलेश बगौली ने चमोली के काण्ड़ा मैखुरा और उमट्टा गांवों में विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी भवनों का किया निरीक्षण

By lokmatujala
उत्तराखंड

निकाय चुनाव: काठ बांग्ला वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय उम्मीदवार महिमा पुंडीर की शानदार जीत

By lokmatujala
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोडा में किया दो पेयजल योजनाओं को लोकार्पण

By lokmatujala
उत्तराखंड

दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण पर आए संयुक्त सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय जितेंद्र श्रीवास्तव

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में फैक्ट्री हादसा, CM ने पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की
March 9, 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बजट प्रस्ताव पर आठ विभागीय समितियों की रिपोर्ट, संशोधन का रास्ता खुलेगा
March 9, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?