By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » पहाड़ी जिलों के मुख्यालय तक राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को है प्रयासरत-खेल मंत्री  रेखा आर्या 
उत्तराखंड

पहाड़ी जिलों के मुख्यालय तक राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को है प्रयासरत-खेल मंत्री  रेखा आर्या 

lokmatujala
Last updated: December 6, 2024 7:10 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : प्रदेश सरकार की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में देहरादून के रायपुर स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में राष्ट्रीय खेलों के निमित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक आहूत की गई। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों और पूर्व में दिए गए आदेशों की समीक्षा समेत गौला पार हल्द्वानी में प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कार्य प्रगति पर चर्चा की इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों के लिए चलाए जा रहे शिविरों की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी विभाग के अधिकारियों से ली और शेष बचे खेल शिविरों को भी जल्द आयोजित करने के लिए निर्देशित किया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा बैठक में भारतीय ओलम्पिक संघ के द्वारा निर्धारित 32 गेम्स के वेन्यूज पर कितनी जगह का निरीक्षण डी.ओ.सी और जी टी सी सी के द्वारा कर लिया गया है और कितने स्थलों का निरीक्षण होना बाक़ी है इसकी जानकारी ली और समीक्षा की गई है। इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने कहा मुख्यमंत्री धामी और हमारी सरकार का प्रयास है हम पिट्ठू,मलखंभ,और राफ़्टिंग गेम्स को डेमोन्स्ट्रेशन गेम्स में ना रखकर मेडल गेम्स की श्रेणी में रखें और इन खेलों को प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भी करायें और पहाड़ों के जिला मुख्यालय में इसका आयोजन करायें । आगे मंत्री रेखा आर्या ने कहा इस विषय को भारतीय ओलम्पिक संघ अध्यक्षा की उत्तराखंड दौरे के दौरान उनके समक्ष भी रखा जाएगा और इसकी तैयारी के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया है ।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा राष्ट्रीय खेलों में वॉलंटियर्स को जोड़ने के लिए विभाग को प्रचार प्रसार को तेज गति से कार्य करने के लिए निर्देशित किया उन्होंने कहा इससे कॉलेज के बच्चे भी वॉलंटियर्स के रूप में जुड़कर नया एक्सपोज़र और अनुभव प्राप्त कर इसका लाभ ले सकेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय खेलों की धनराशि को दोगुना करने और खिलाड़ियों के राष्ट्रीय खेलों के दौरान भोजन भत्ते को 480 रखने के जी ओ जारी न होने पर नाराजगी जताते हुए मंत्री रेखा आर्या ने आधिकारियों को त्वरित करवाई के निर्देश दिए हैं मंत्री रेखा आर्या ने कहा वित्त में प्रस्ताव लंभित है और जल्द वित्त विभाग के साथ बैठाक आहूत की जाएगी जिससे शासनादेश जल्द जारी हो सके ।

इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने कहा गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज चम्पावत का 264 करोड़ से निर्मित होना और इसके धनराशि जारी होने में विलंब हो रहा है जिसके लिए मंत्री रेखा आर्या ने कहा हम मुख्य सचिव को पत्राचार कर रहें है ताकि इसका कार्य प्रारंभ हो सके और राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस कॉलेज का शिलान्यास कराया जा सके इसके निमित भी अधिकारियों को निर्देशित किया है।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या के साथ विशेष प्रमुख सचिव युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अमित सिन्हा, निदेशक युवा कल्याण प्रशांत आर्य समेत संबंधित विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे ।

TAGGED:DehradunDirector Youth Welfare Prashant AryaHaldwaniNational SportsNewsPrincipal Secretary Youth Welfare and Provincial Guard Amit SinhaRaipurSports and Youth Welfare Minister Rekha AryaUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान ,कहा- किसानों और मजदूरों का रखा जाएगा खास ख्याल

By lokmatujala
उत्तराखंड

“प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा: उत्तराखंड प्रशासन की नई पहल से बहनों को शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण”

By lokmatujala
उत्तराखंड

यात्रा प्राधिकरण गठित कर अभी से आगामी चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटें अधिकारी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वन्य जीव सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कैंपा योजना से खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को किया हरी झंडी दिखाकर रवाना 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा: 2020 बैच के एमबीबीएस छात्रों को मूल दस्तावेज और प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश
March 28, 2026
पंजाब सरकार करेगी खिलाड़ियों की घर वापसी, भगवंत मान ने खेल नीति में बदलाव का ऐलान
March 28, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?