By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » अपर मुख्य सचिव वित्त आनन्द बर्द्धन ने पूंजीगत व्यय की प्रगति की करी समीक्षा
उत्तराखंड

अपर मुख्य सचिव वित्त आनन्द बर्द्धन ने पूंजीगत व्यय की प्रगति की करी समीक्षा

lokmatujala
Last updated: November 29, 2024 10:40 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE
देहरादून : अपर मुख्य सचिव वित्त आनन्द बर्द्धन ने पूंजीगत व्यय की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष में पूंजीगत परिव्यय की वृद्धि, स्पेशल असिस्टेंस्स टू स्टेटस फाॅर कैपिटल इन्वेस्टमेंट (एस0ए0एस0सी0आई0) तथा बजट भाषण में निर्दिष्ट सैचुरेशन बिन्दुओं पर विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई।
बैठक में अपर मुख्य सचिव द्वारा पूंजीगत विकास के लक्ष्यों को समयबद्व रूप से प्राप्त किये जाने की आवश्यकता को इंगित किया गया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष की तुलना में 10% ग्रोथ के साथ समयबद्व व्यय किये जाने पर भारत सरकार इंसेंटिवाइज (प्रोत्साहन) करती है। राज्य सरकार प्राथमिकता के साथ इंसेटिव प्राप्त करने के लिए गंभीर है। गत वर्ष में अच्छी पूंजीगत प्रगति के दृष्टिगत ₹206 करोड़ भारत सरकार से इंसेंटिव के रूप में स्वीकृत किये हैं। ऐसे ही दिसम्बर तक अपेक्षित प्रगति करने पर इंसेंटिव प्राप्ति की आशा है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव ने बजट भाषण में निर्दिष्ट विभागीय लक्ष्य/वचनबद्वता के अनुरूप कार्यवाही करते हुए आगामी बजट भाषण में उनकी compliance अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाह्य सहायतित परियोजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति के साथ रिमबर्समेंट की समीक्षा हेतु पृथक से बैठक करने तथा पूंजीगत परियोजनाओं की पीएम गतिशक्ति के माध्यम से अनुश्रवण हेतु आईटीडीए व योजना विभाग से आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ऊर्जा सहित अन्य पूंजीगत परिव्यय में वृद्वि करने के लिए नियोजन विभाग को ईएफसी को प्राथमिकता के साथ संपादित करने तथा विभागों को मेगा प्रोजेक्ट के लिए Expenditure Plan वित्त विभाग को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
समीक्षा में स्पष्ट हुआ कि आज की तिथि तक लगभग ₹4415 करोड़ का पूंजीगत व्यय हुआ है। आगामी दिसंबर माह तक इसे बढ़ाकर ₹7000 करोड़ करने का लक्ष्य दिया गया। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सचिव लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग ₹300 करोड़ अतिरिक्त व्यय करते हुए दिसंबर तक ₹1000 करोड़ का पूंजीगत व्यय करने, सचिव सिंचाई द्वारा लगभग ₹400 करोड़ का अतिरिक्त व्यय करते हुए दिसंबर माह तक कुल ₹900 करोड़ के लक्ष्य को प्राप्त करने का आश्वासन दिया गया।
इस बैठक में सचिव पेयजल व गृह शैलेश बगौली, सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन, सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पाण्डेय, सचिव सिंचाई राजेश कुमार, सचिव वित्त डाॅ.वी.षणमुगम, सचिव वित्त, राज्य संपति व आपदा प्रबन्धन विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव सी. रविशंकर, धीराज सिंह गर्ब्याल, सोनिका, डाॅ.इकबाल अहमद, डाॅ.विजय कुमार जोगदण्डे, एन.के.जोशी, अतर सिंह, रंजना राजगुरू,  अपूर्वा पाण्डेय, नितिन भदौरिया, पूजा गर्ब्याल, मनमोहन मैनाली सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
TAGGED:Additional Chief Secretary Finance Anand BardhanAdditional Secretary C. RavishankarCapital ExpenditureDehradunNewsSecretary Drinking Water and Home Shailesh BagauliSecretary Finance Dilip JawalkarSecretary Finance Dr. V. ShanmugamSecretary Irrigation Rajesh KumarSecretary Public Works Department Pankaj PandeySecretary Rural Development Radhika JhaSecretary School Education Ravinath RamanUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

पर्यटकों की जिप्सी में लगी आग, बाल बाल बचे सैलानी

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

शिक्षकों ने लोहा चुरा रहें दो लोगों को रंगे हाथ दबोचा

By lokmatujala
उत्तराखंड

24 व 25 अक्तूबर को फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिए निर्देश

By lokmatujala
उत्तराखंडखेल

नेशनल गेम्स में इस्तेमाल होंगे विश्व स्तरीय इक्विपमेंट्स: खेल मंत्री रेखा आर्या

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
रुद्रपुर में सड़क दुर्घटना विश्लेषण प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं को रोकने पर जोर
March 12, 2026
महिला आयोग की सख्ती: शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश
March 12, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?