By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » खेल मंत्री रेखा आर्य का ऐलान- खेल महाकुंभ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी, प्रदेश में खिलाड़ियों को मिलने वाले 4% आरक्षण से जोड़ा जाएगा
उत्तराखंड

खेल मंत्री रेखा आर्य का ऐलान- खेल महाकुंभ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी, प्रदेश में खिलाड़ियों को मिलने वाले 4% आरक्षण से जोड़ा जाएगा

lokmatujala
Last updated: November 20, 2024 8:47 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में आयोजित जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर, प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित इस खेल महाकुंभ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 1100 के क़रीब बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं।

कार्यक्रम में अपने शुभारंभ सम्बोधन में बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज हमारी सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में, प्रदेश के हर खिलाड़ी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को निभा रही है और खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए नए और विकसित मैदान बनाए जा रहे हैं, उनकी ट्रेनिंग के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और सरकारी नौकरियों में भी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने खिलाड़ियों के हित में एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब से खेल महाकुंभ के अंतर्गत, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी खिलाड़ियों को मिलने वाले 4% आरक्षण से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग के द्वारा प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे लागू भी कर दिया जाएगा।

आयोजन के दौरान स्टेडियम में मौजूद बालिकाओं से बातचीत करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने उनकी उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना। इन लड़कियों से बात कर रेखा आर्या बोलीं कि वो निश्चित रूप से यह कह सकती हैं कि उत्तराखण्ड का खेलों में भविष्य उज्ज्वल है और प्रदेश की हमारी बेटियां राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगताओं में नाम रोशन करेंगी। इसके उपरांत खेल मंत्री ने 100 मीटर दौड़ की प्रतिभागी बालिकाओं को मेडल पहना कर पुरस्कृत भी किया।

इसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में, राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार हो रहे वेन्यूज का निरिक्षण भी किया। इसमें मंत्री ने शूटिंग रेंज, बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल, बास्केटबाल कोर्ट और घुड़सवारी के लिए तैयार किए जा रहे ट्रैक का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शेष बच गए कार्यों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए और इन सभी स्पॉट्स को ‘बेस्ट इन क्लास’ बनाने को कहा।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या के साथ रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, ज़िला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह चौहान, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज राजेश ममगाईं, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवाल, उप निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunDeputy Director Youth Welfare Shakti Singh.District Youth Welfare Officer Chaman Singh ChauhanJoint Director Youth Welfare Ajay AggarwalNewsPrincipal Maharana Pratap Sports College Rajesh MamgainRaipur MLA Umesh Sharma KauSports MahakumbhSports Minister Rekha AryaUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में ,मंडलायुक्त सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण 

By lokmatujala
उत्तराखंड

MG रोड पर स्कॉर्पियो का तांडव: नाकेबंदी तोड़ ERV को रौंदा, दो आरोपी गिरफ्तार

By lokmatujala
उत्तराखंड

देहरादून शहर में विद्युत लाइनों के भूमिगतिकरण कार्यों ने पकड़ी रफतार

By lokmatujala
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी धामी सरकार, ‘आज से थोड़ा कम’ अभियान की शुरुआत

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मुख्यमंत्री सुक्खू ने IGSD रिपोर्ट जारी की, चेताया: हिमालय की आत्मा को खतरा
February 26, 2026
बाल कल्याण समिति ने बच्चों से जुड़े 125 मामलों पर की समीक्षा, समय पर समाधान के निर्देश
February 26, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?