By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » पराजय को सामने देख अब प्रपंच रच रही है कांग्रेस, जनता देख रही है इनकी कुटिलता और झूठे पैंतरे – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या
उत्तराखंड

पराजय को सामने देख अब प्रपंच रच रही है कांग्रेस, जनता देख रही है इनकी कुटिलता और झूठे पैंतरे – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

lokmatujala
Last updated: November 15, 2024 10:05 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

अगस्त्य मुनि: प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रचार को तेज कर दिया है। रेखा आर्या ने आज क्षेत्र के अगस्त्य मुनि नगर मंडल के अंतर्गत कमसाल, जागोठ, मालखी, मणगूह, भटवाड़ी, रूमसी, भौंसाल और चमेली गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर, अपनी पार्टी की उम्मीदवार आशा नौटियाल के लिए वोट मांगे। हमेशा की तरह अपने भाषणों में रेखा आर्या मुखर नज़र आईं और उन्होंने जमकर कांग्रेस पर हमले किए। कांग्रेस पार्टी को सनातन विरोधी पार्टी बताते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जनता कांग्रेस के अधर्म को देख रही है और इसके लिए कांग्रेस को कभी माफ़ नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कुलदीप रावत का ज़िक्र करते हुए कहा कि हार को सामने देख कांग्रेस बौखला गई है और अब झूठ प्रपंच रच जनता को बरगलाने का नाकाम प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कुलदीप रावत भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मेहनत कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी की कोई कुटिल चाल कामयाब हो नहीं पाएगी। अपने भाषण में उन्होंने जोड़ा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए गए विकास कार्यों का जीवंत उदाहरण है और क्षेत्र का एक-एक मतदाता यहां हो रही उन्नति से पूरी तरह परिचित हैं। यहां के नागरिक जानते हैं कि, इस क्षेत्र और राज्य के सर्वांगीण विकास को केवल भाजपा ही सुनिश्चित कर सकती है।

रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जिसकी नीतियों में युवाओं और महिलाओं को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। यही कारण है कि पार्टी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से बहन आशा नौटियाल को मैदान में उतारा है ताकि इस क्षेत्र की महिलाओं की आवाज़ को और अधिक सशक्त रूप से प्राथमिकता मिल सके। वो बोलीं कि आज वो जब पहाड़ के अंदरूनी इलाकों में महिलाओं को सरकारी नीतियों के प्रति सजग और जागरूक देखती हैं तो उन्हें बड़ा संतोष होता है कि सरकार के काम जन-जन तक पहुंच रहे हैं। महिलाओं के तकनीक से जुड़ने पर भी उन्होंने ख़ुशी ज़ाहिर की और कहा कि उनकी सरकार इस दायरे को और बड़ा करेगी। जनसाधारण से अपील करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वो केदारनाथ के विकास को थमने ना दें और एक बार फिर से यहां से भाजपा को विजयी बनाएं ताकि केदारनाथ का विकास ‘ट्रिपल इंजन’ द्वारा और अधिक तेज़ी से आगे बढ़ाया जा सके।

रेखा आर्या के साथ इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बीना राणा, पूर्व राज्यमंत्री बीना बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता नौटियाल, पूर्व ज़िला अध्यक्ष शकुंतला देवी, प्रवासी ज़िला मंत्री कुलबीर रावत, ओमप्रकाश बहुगुणा, राजेंद्र जुयाल और रजनी शर्मा समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGGED:Agastya MuniCabinet Minister Rekha AryaDivisional President Bina RanaFormer Block Chief Mamta NautiyalFormer District President Shakuntala DeviFormer Minister of State Bina BishtKedarnath Assembly ConstituencyNews UttarakhandOmprakash BahugunaOverseas District Minister Kulbir RawatRajendra JuyalRajni Sharma
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

मोहाली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया

मोहाली। पंजाब के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है, जिसके…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी बधाई

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने ‘गोर्खा दशैं – दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव-2024’ में किया प्रतिभाग 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से किया सम्मानित

By lokmatujala
उत्तराखंड

हाईकोर्ट का अहम फैसला: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के लिए अब एक सीट का नियम लागू

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मोहाली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया
February 11, 2026
“हरियाणा में फरवरी में बढ़ी गर्मी, दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर”
February 11, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?