By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर डेंजर जाेन बने क्वारब का परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने एनएच और टीएचडीसी के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण 
उत्तराखंड

हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर डेंजर जाेन बने क्वारब का परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने एनएच और टीएचडीसी के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण 

lokmatujala
Last updated: October 14, 2024 10:19 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

अल्मोड़ा : हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर डेंजर जाेन बने क्वारब का केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने एनएच और टीएचडीसी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को आश्वस्त किया कि क्वारब के पास पैदा हुई दिक्कत का तात्कालिक समाधान तो दो दिन में कर लिया जाएगा लेकिन स्थायी समाधान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Contents
निरीक्षण के दौरान भी गिरता रहा मलबाकैंची धाम बाईपास के लिए सीएम ने दी वन अधिकार क्लीयरेंस की अनुमति

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर उन्हें इस समस्या का तात्कालिक समाधान ढूंढने के निर्देश दिए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आए दिन दरक रही पहाड़ी के कारण जहां इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह जोखिम भरी हो गई है। वहीं यहां लग रहे जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि क्वारब के पास चौबीस घंटे जेसीबी मशीन लगाई जाए। साथ ही वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

टम्टा ने कहा कि यह मार्ग कुमाऊं के तीन जिलों की लाइफलाइन है। इसलिए इस समस्या का निस्तारण करने के लिए दरक रही पहाड़ी का भूगर्भीय सर्वे कराया जाए। साथ ही वैली ब्रिज बनाकर वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया जाए। डीएम आलोक कुमार पांडे ने बताया कि इस मार्ग पर आ रही समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टीएचडीसी के अधिकारियों से पिछले सप्ताह किए गए निरीक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की और इसके ट्रीटमेंट और स्थाई समाधान के लिए डीपीआर बनाने की बात भी कही। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्रीय अधिकारी डीके शर्मा, मुख्य अभियंता एनएच दयानंद, अधीक्षण अभियंता एनएच अनिल पांगती, भूवैज्ञानिक कैलाश चंद उनियाल, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, ईई एनएच महेंद्र कुमार समेत अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान भी गिरता रहा मलबा

जब केंद्रीय राज्यमंत्री, एनएच और टीएचडीसी के अधिकारियों के साथ यहां निरीक्षण के लिए पहुंचे तो उस दौरान भी कई बार दरक रही पहाड़ी से मलबा और बोल्डर मुख्य मार्ग पर गिरते रहे। क्वारब में निरीक्षण के दौरान पहले से ही वाहनों की काफी भीड़ थी।

कैंची धाम बाईपास के लिए सीएम ने दी वन अधिकार क्लीयरेंस की अनुमति

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने अधिकारियों के साथ कैंचीधाम के पास बनने वाले बाईपास मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भवाली सेनेटोरियम से लेकर रातीघाट तक यह मार्ग बनना है। इसका कुछ हिस्सा वन विभाग के अंतर्गत आता है। इसकी जमीन की क्लीयरेंस के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रस्ताव को अनुमति दे दी है। इस बाईपास के लिए राजस्व की जमीन पर काम भी शुरु हो गया है जल्दी ही काम में और ज्यादा तेजी लाई जाएगी।

TAGGED:AlmoraChief Engineer NH DayanandCM Pushkar Singh DhamiDanger JainDM Alok Kumar PandeyGeologist Kailash. Chand UniyalHaldwani-Almora HighwayKwarbNational Highway Regional Officer DK SharmaNewsSuperintendent of Police Devendra PinchaSuperintending Engineer NH Anil PangtiUnion Minister of State for Road and Transport Ajay TamtaUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
पंथक सियासत में हड़कंप: श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह जबरन रिटायर।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने गुरुवार को एक कड़ा और विवादास्पद…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

धामी सरकार सख्त, मिलावटखोरी पर शिकंजा, हल्द्वानी, उधमसिह नगर, हरिद्वार में छापेमारी

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

कोसी रेंज में गूलर सिद्ध के जंगल में बाघ ने युवक को खाया, खोजबीन में सिर हुआ बरामद, धड़ की तलाश जारी

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने दी विश्व विकलांग दिवस तक अपनी पूर्व की घोषणाओं के तहत विकलांगों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए अपनी स्वीकृति

By lokmatujala
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी को बाल मिठाई की आई याद, उत्तराखंड के रक्षित से फोन पर की बात

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंथक सियासत में हड़कंप: श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह जबरन रिटायर।
February 27, 2026
सैनी ने सदन में सभी दलों से अपील की, प्लास्टिक उपयोग रोकने में नागरिकों को जागरूक करें
February 27, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?